Cyclone Akvan: चक्रवात ‘अकवान’ मचाएगा तबाही? 145 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में अलर्ट जारी

Cyclone Akvan बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अकवान (Cyclone Akvan) तेजी से शक्तिशाली हो रहा है। इसके 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान 120 से 130 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो 145 kmph तक पहुंच सकती हैं। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में 21 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
20 नवंबर को तट से टकराने का अनुमान
IMD के अनुसार, चक्रवात अकवान (Cyclone Akvan Update) भीषण रूप ले चुका है। इसके आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर नेल्लोर और टूनी के बीच टकराने की आशंका है। हालांकि, चक्रवात की ताकत को लेकर अलग-अलग आकलन सामने आए हैं।
ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी
18 नवंबर से ओडिशा में बारिश (Cyclone Akvan Rain Alert) शुरू हो सकती है। 19 नवंबर को गजपति, गंजाम और पुरी में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है। 20 नवंबर को रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरि, गजपति और गंजाम में भारी बारिश हो सकती है। 21 नवंबर को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, नवरंगपुर और कोरापुट में भी अलर्ट जारी किया गया है।
145 kmph तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार
तूफान के दौरान 120 से 130 kmph की रफ्तार से हवाएं (Cyclone Akvan Wind Alert) चलने का अनुमान है। इनके झोंके 145 kmph तक पहुंच सकते हैं। ओडिशा में 19 और 20 नवंबर को 50 से 60 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
छह जिलों में 24 घंटे अलर्ट
ओडिशा सरकार ने गंजाम, गजपति, पुरी, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरि के जिलाधीशों को 24 घंटे अलर्ट (Cyclone Akvan Odisha Alert) रहने के निर्देश दिए हैं। संभावित खतरे वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और चक्रवात आश्रय स्थलों में पेयजल, बिजली और जनरेटर की व्यवस्था करने को कहा गया है।
60 ओड्राफ और 14 NDRF टीमें तैनात
Cyclone Akvanचक्रवात से निपटने के लिए 60 ओड्राफ और 14 NDRF टीमों को तैनात (Cyclone Akvan Rescue Team) किया जाएगा। इन्हें गंजाम, गजपति, कंधमाल, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरि और पुरी में जरूरत के अनुसार लगाया जाएगा। राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव की तैयारियों की समीक्षा की।