Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब घर बैठे मोबाइल पर देख सकेंगे बिजली बिल

Chhattisgarh news today बिजली उपभोक्ताओं को अब हर महीने कागज के बिजली बिल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकारी बिजली कंपनी जिले में पेपरलेस बिलिंग व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। नई व्यवस्था के तहत मीटर रीडिंग अपलोड होते ही बिजली का बिल सीधे उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही वर्तमान मैनुअल बिलिंग सिस्टम को धीरे-धीरे समाप्त कर एप आधारित व्यवस्था लागू की जाएगी।
जांजगीर-चांपा में करीब 14 हजार बिजली उपभोक्ता हैं, जिन्हें इस नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा। बिजली कंपनी की योजना है कि उपभोक्ताओं को बिल की जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें बिल मिलने के लिए घर पर इंतजार न करना पड़े। उपभोक्ता मोर बिजली एप के माध्यम से अपना बिजली बिल देख सकेंगे और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। जांजगीर शहर में करीब 14 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन सभी उपभोक्ताओं को मोबाइल आधारित बिलिंग सुविधा से जोडऩे की तैयारी है।
फिलहाल कुछ क्षेत्रों में पेपरलेस बिलिंग शुरू की गई है। शेष क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से व्यवस्था लागू करने की योजना है। पूरी प्रक्रिया होने के बाद मैनुअल बिलिंग पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। नई व्यवस्था से बिजली बिल छपवाने और घर-घर पहुंचाने की प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी। इससे कागज की बचत के साथ समय और संसाधनों की भी बचत होगी। हालांकि जिन उपभोक्ताओं को एप के उपयोग में परेशानी होगी, उनके लिए बिल देखने और भुगतान की प्रक्रिया को समझना भी जरूरी होगा।
कुछ क्षेत्रों में शुरू हुई व्यवस्था
बिजली कंपनी ने पेपरलेस बिलिंग की दिशा में काम शुरू कर दिया है। जिले के कुछ क्षेत्रों में इस व्यवस्था के तहत बिलिंग भी शुरू हो चुकी है। फिलहाल अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी प्रक्रिया और तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी की जा रही है। मोर बिजली एप के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को बिल संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। कंपनी की तैयारी है कि शुरुआती प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जाए।
उपभोक्ताओं को होंगे यह फायदे
मीटर रीडिंग अपलोड होते ही मोबाइल पर मिलेगा बिल।
कागजी बिल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
मोर बिजली एप से बिल देख सकेंगे।
मोबाइल के जरिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा।
बिल छपाई और वितरण में होने वाले कागज की बचत।
बिल की जानकारी कभी भी मोबाइल पर देख सकेंगे।
Chhattisgarh news todayकमलेश डेहरे, एई के मुताबिक, पेपरलेस बिलिंग की तैयारी की जा रही है। लोगों से राय ली जा रही है। जल्द ही पूरी तरह से पेपरलेस व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है।