Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर तक मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम; 26 नवंबर तक पूरी होगी जांच

Chhattisgarh top news दुर्ग जिले के नगरीय निकायों में दिसंबर 2026 में होने वाले आम और उपचुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दावा-आपत्तियों के निराकरण के लिए नई समय-सारणी जारी की है।
नई समय-सारणी के अनुसार दावा-आपत्तियों का निराकरण 19 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं, विधानसभा की मतदाता सूची में नाम दर्ज करा चुके पात्र मतदाता नगर निकाय की सूची में नाम जुड़वाने के लिए 20 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में बनेगी सूची
जिला प्रशासन के अनुसार नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों की मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की जा रही है। पहले जारी कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए आयोग ने दूसरे चरण की तारीखों में संशोधन किया है।
कलेक्टर-जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के 12 नवंबर को भेजे गए पत्र पर विचार करने के बाद आयोग ने 13 नवंबर को संशोधित आदेश जारी किया है।
20 नवंबर तक कर सकेंगे नाम जुड़वाने आवेदन
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची पर मिले दावे और आपत्तियों का निराकरण 19 नवंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर तक नाम जोड़ने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सामने आवेदन करना होगा।
Chhattisgarh top newsइसका मौका उन मतदाताओं को दिया गया है, जिनका नाम विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन नगर निकाय की सूची में शामिल नहीं हो पाया है। ऐसे पात्र मतदाता तय प्रारूप में जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र लोगों के नाम नगर निकाय की मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।