छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh weather छत्तीसगढ़ में ठंड की शुरुआत हो गई है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में एक बार फिर बारिश के हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने 7 जिलों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आज से बस्तर संभाग के जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं आगले कुछ घंटों में बिजली गिरने के साथ बारिश का अनुमान है।

 

रायपुर में छाया कोहरा, पड़ रही गुलाबी ठंड

राजधानी रायपुर में भी बदले मौसम का असर दिख रहा है। सुबह गुलाबी ठंड के साथ कोहरा छाया रहा। रविवार दिनभर हल्की धूप रही। आज सुबह भी आसमान में हल्के बादल नजर आए। रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

 

Also read:Kulgam Terrorist Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

 

इन 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी

इधर मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के 7 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इनमें कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं। इन सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

 

 

दिन में गर्मी तो रात में ठंड

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में काफी विविधता देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां रातें ठंडी हो रही हैं, वहीं दिन में हल्की धूप चुभ रही है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अंबिकापुर इस समय प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके विपरीत, दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दिन और रात के तापमान के इस बड़े अंतर की वजह से लोगों को मिली-जुली मौसमी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

 

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा

Chhattisgarh weatherरायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 और 0.4 डिग्री अधिक रहा। माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री, बिलासपुर में 16.7 डिग्री, पेण्ड्रारोड में 14.8 डिग्री, जगदलपुर में 14.5 डिग्री और दुर्ग में 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button