बिजनेस

Mahanadi Coalfields IPO: महानदी कोलफील्ड्स IPO का प्राइस ब्रांड घोषित, इस दिन खुलेगी सब्सक्रिप्शन विंडो

Mahanadi Coalfields IPO सरकारी कंपनी कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स (Mahanadi Coalfields) अपना IPO लेकर आ रही है। कंपनी ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड भी तय कर दिया है। इस आईपीओ के जरिए करीब 8,981 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। खास बात यह है कि कंपनी करीब 90,001 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। ऐसे में निवेशकों की नजर इस बड़े सरकारी आईपीओ पर रहेगी।

 

Read more Ott Release This Week: क्वीन’ से लेकर ‘तीन तिगाड़ा’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

 

महानदी कोलफील्ड्स आईपीओ कब खुलेगा?

महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ 19 नवंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इसमें 23 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 129 से 136 रुपये प्रति शेयर तय किया है। अपर प्राइस बैंड के आधार पर कंपनी का वैल्यूएशन करीब 90,001 करोड़ रुपये यानी 9.55 अरब डॉलर होगा। कंपनी इस सार्वजनिक निर्गम के जरिए कुल 8,981.12 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

 

पूरी तरह OFS होगा आईपीओ

महानदी कोलफील्ड्स का यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसके तहत कंपनी की प्रमोटर कोल इंडिया अपनी 66.18 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी। यह हिस्सेदारी कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी पूंजी का करीब 10 फीसदी है। इस इश्यू में कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि आईपीओ से मिलने वाली पूरी रकम, इश्यू से जुड़े खर्चों को छोड़कर, कोल इंडिया को मिलेगी। महानदी कोलफील्ड्स को इस आईपीओ से सीधे कोई पैसा नहीं मिलेगा।

 

कोल इंडिया की तीसरी सब्सिडियरी होगी लिस्ट

महानदी कोलफील्ड्स इस साल शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली कोल इंडिया की तीसरी सहायक कंपनी होगी। इससे पहले भारत कोकिंग कोल और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) शेयर बाजार में लिस्ट हो चुकी हैं। वहीं, कोल इंडिया की एक अन्य सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स ने भी संभावित लिस्टिंग की तैयारी शुरू कर दी है।

 

कंपनी का मुनाफा 6.7 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में महानदी कोलफील्ड्स ने 4,879 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले करीब 6.7 फीसदी ज्यादा है। ओडिशा स्थित यह कंपनी मुख्य रूप से थर्मल पावर प्लांट को कोयले की सप्लाई करती है। देश की बिजली जरूरतों को पूरा करने में इसकी अहम भूमिका है।

 

महानदी कोलफील्ड्स आईपीओ का GMP कितना है?

Mahanadi Coalfields IPO में निवेश से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर भी निवेशकों की नजर रहती है। महानदी कोलफील्ड्स IPO का GMP +7 है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में महानदी कोलफील्ड्स के शेयर की कीमत ₹7 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही थी। ध्यान रखें कि GMP अनौपचारिक बाजार का संकेत होता है और यह लिस्टिंग पर मिलने वाले वास्तविक रिटर्न की गारंटी नहीं देता।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button