Gold silver Price today: एक झटके में 5700 रुपए तक सस्ता हुआ चांदी, सोने की कीमतों में भी भरी गिरावट- चेक करें आज के ताजा

Gold silver Price today सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी एक ही झटके में 5,700 रुपये से ज्यादा टूट गई, जबकि सोना भी करीब 1,000 रुपये सस्ता हो गया। बीते हफ्ते भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे में अगर आप गहने खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं 16 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव।
Read more RBI: माइक्रोफाइनेंस लोन पर RBI का बड़ा कदम, जल्द बदल सकते हैं लोन के नियम
MCX पर चांदी 5,700 रुपये से ज्यादा फिसली
सोमवार सुबह 10 बजे MCX पर चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 5,709 रुपये यानी 3.20 फीसदी टूटकर 1,70,600 रुपये प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले भी चांदी के भाव में लगातार कमजोरी देखने को मिली है। मांग में सुस्ती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव के कारण इसकी कीमतों पर असर पड़ रहा है।
सोने की कीमतों में भी गिरावट जारी
चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी नरमी बनी हुई है। सोमवार सुबह 10 बजे MCX पर सोना 956 रुपये यानी 0.70 फीसदी गिरकर 1,35,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, खुदरा बाजार में 16 नवंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,874.42 डॉलर प्रति औंस पर था।
पिछले हफ्ते भी खूब सस्ता हुआ सोना
बीते हफ्ते सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान 24 कैरेट सोना 5,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक और 22 कैरेट सोना 5,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का भाव करीब 4.5 फीसदी टूट गया।
दिल्ली से चेन्नई तक जानें 22 और 24 कैरेट के भाव
16 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,36,950 ₹1,25,550
मुंबई ₹1,36,800 ₹1,25,400
कोलकाता ₹1,36,800 ₹1,25,400
चेन्नई ₹1,36,800 ₹1,25,400
बेंगलुरु ₹1,36,800 ₹1,25,400
खरीदारी से पहले जरूर जान लें
Gold silver Price todayसोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए खुदरा भाव में ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और जीएसटी शामिल नहीं हैं। अलग-अलग ज्वेलर्स के यहां अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है। इसलिए गहने खरीदने से पहले अपने शहर के ज्वेलर से ताजा रेट जरूर पता कर लें।