Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, छह घायल

Chhattisgarh samachar अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार में अनूप ढाबा के पास रात करीब 2:30 बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
लघुशंका के लिए रोकी थी बस, तभी हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार कुनकुरी से रायपुर जा रही रॉयल यात्री बस क्रमांक सीजी-06-एचडी-2962 कटघोरा से आगे तानाखार के समीप अनूप ढाबा के पास पहुंची थी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए बस रोकने को कहा। चालक ने बस को मेन रोड के किनारे खड़ा कर दिया। यात्री बस से उतरने की तैयारी में ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी-04-पीएक्स-7808 ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस टक्कर से बस में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री चोटिल हो गए।
दो की मौत, पांच घायल
हादसे में संतोष लकड़ा 34 वर्ष निवासी कुनकुरी और सिंधु प्रधान 40 वर्ष निवासी अड़पालर दवेभोग जिला गरियाबंद की मौत हो गई। दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा की मर्च्युरी में रखवाया गया है। घायल पांच यात्रियों में जगदीश, संता टोप्पो, सलना नूरी खान और एक अन्य शामिल है। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक की तलाश जारी
Chhattisgarh samacharबस के हेल्पर अर्जुन राम ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सड़क किनारे खड़े हैं। फिलहाल चलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।