HDFC Bank: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 15 नवंबर को बंद रहेंगी कई सेवाएं, डाउन टाइम अलर्ट जारी
HDFC Bank बैंक में यदि आपका अकाउंट, तो आपके के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्राइवेट सेक्टर बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। 15 नवंबर को कुछ समय के लिए कुछ बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ेगा। इसलिए सही पर जरूरी लेनदेन या काम पूरा करने की सलाह दी जाती है।
बैंक के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 15 नवंबर 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएंगी। इसलिए समय रहते ग्राहकों को इस सर्विस से जुड़े जरूरी कार्यों को पूरा करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, 21 क्विंटल प्रति एकड़ होगी खरीदी
NEFT सर्विस भी बाधित रहेगी
शेड्यूल रखरखाव के कारण 15 नवंबर को 1:30 AM से लेकर 3:30 AM तक पूरे 2 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर NEFT ट्रांजैक्शन सर्विस बाधित रहेगी। यानी ग्राहक इस सर्विस का इस्तेमाल करके किसी भी प्रकार का लेनदेन अस्थाई रूप से नहीं कर पाएंगे। हालांकि यूपीआई, IMPS और RTGS के जरिए लेनदेन कर सकते हैं। बता दें कि एनईएफटी एक 24×7 उपलब्ध रहने वाली सर्विस है। इसका उपयोग कर एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में कभी भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
15 नवंबर को ये सेवाएं भी बाधित रहेंगी
15 नवंबर को 7:00 PM से लेकर 10:00 PM तक एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर Wealthfy रिपोर्ट और एनालिटिक्स टैब की सुविधा नहीं मिलेगी। 15 नवंबर को 3:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 3 घंटे शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए पर फॉरेक्स कार्ड लोडिंग और इंस्टेंट रीलोड की सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। हालांकि ग्राहक इस दौरान ईकॉम, एटीएम विड्रोल, POS और टैप एंड पे ट्रांजेक्शन को जारी रख सकते हैं।
21 और 22 नवंबर को बाधित रहेंगी ये सेवाएं
HDFC Bankएचडीएफसी बैंक ने आरटीजीएस और आईएमपीएस सर्विस को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। 22 नवंबर 1:00 AM से लेकर 5:30 AM आरटीजीएस ट्रांजेक्शन अस्थाई रूप से उपलब्ध नहीं रहेगा। वहीं 21 नवंबर 12:00 AM से लेकर 2:30 AM तक आईएमपीएस सर्विस बाधित रहेगी। बैंक ने इस दौरान ग्राहकों को यूपीआई, एनईएफटी और आरटीजीएस का इस्तेमाल कर जरूरी लेनदेन को पूरा करने की सलाह दी है।
One Comment