अन्य खबर

CNG Price hike: आम आदमी को महंगाई की मार; CNG के दाम फिर बढ़े, एक झटके में ₹1.50 महंगी हुई गैस

CNG Price hike महंगाई से परेशान आम लोगों को एक बार फिर झटका लगा है। मुंबई और आसपास के इलाकों में रविवार, 15 नवंबर से सीएनजी के दाम 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। इसके बाद एक किलो सीएनजी के लिए अब 91.50 रुपये चुकाने होंगे। खास बात यह है कि पिछले ढाई महीने में गैस की कीमतों में कुल 5.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका सीधा असर ऑटो, टैक्सी चालकों और निजी वाहन इस्तेमाल करने वालों की जेब पर पड़ेगा।

 

Read more Raigarh News: जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़

 

मुंबई में सीएनजी की कीमतों में यह इस साल की आठवीं बढ़ोतरी है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने नई दरें 14 नवंबर की आधी रात से लागू कर दी हैं। इससे पहले 1 नवंबर को भी सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे। इस साल जनवरी में मुंबई में सीएनजी की कीमत 80.50 रुपये प्रति किलो थी। अब यह बढ़कर 91.50 रुपये हो गई है। यानी जनवरी से अब तक एक किलो गैस 11 रुपये महंगी हो चुकी है। इस दौरान कीमतों में करीब 14 फीसदी का उछाल आया है।

 

क्यों बढ़ रहे हैं सीएनजी के दाम?

MGL के मुताबिक, घरेलू प्राकृतिक गैस की उपलब्धता में कमी और गैस खरीदने की लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा करना पड़ा है। कंपनी को अब अपनी जरूरत पूरी करने के लिए ज्यादा मात्रा में आयातित री-गैसीफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (RLNG) पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस खरीदने की लागत भी बढ़ी है। कंपनी का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा पूरा करने में मदद मिलेगी और सीएनजी की सप्लाई जारी रखी जा सकेगी।

 

Advertisement

 

 

12.93 लाख वाहनों पर पड़ेगा असर

सीएनजी की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में चलने वाले करीब 12.93 लाख सीएनजी गाड़ियों पर पड़ेगा। इनमें ऑटो रिक्शा, टैक्सी, प्राइवेट कारें और सार्वजनिक परिवहन के वाहन शामिल हैं। गैस महंगी होने से ऑटो और टैक्सी चालकों का रोजाना का खर्च बढ़ेगा। इसका असर भविष्य में यात्रियों के किराये पर भी पड़ सकता है।

 

2026 में कब-कब बढ़े सीएनजी के दाम?

MGL ने इस साल फरवरी में 50 पैसे और अप्रैल में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद मई में दो बार 2-2 रुपये और सितंबर में 2 रुपये प्रति किलो दाम बढ़ाए गए। अक्टूबर और 1 नवंबर को भी 1-1 रुपये की बढ़ोतरी हुई। अब 15 नवंबर को 1.50 रुपये प्रति किलो की नई बढ़ोतरी के साथ सीएनजी की कीमत इस साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button