देश

Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और अधिक स्पष्ट हो गया है। इसके अगले 24 घंटों के भीतर एक ‘डीप डिप्रेशन’ में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि इसके बाद यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और 16 नवंबर की शाम के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान (cyclonic storm) का रूप ले लेगा। इस चक्रवाती तूफान का नाम अकवान होगा और इसका नामकरण ईरान ने किया है।

 

Read more Chhattisgarh news raipur: 20 नवंबर को रायपुर में सरकारी छुट्टी का ऐलान! आदेश जारी

 

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

 

IMD के अनुसार, शनिवार सुबह 5:30 बजे यह स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद था। इसके प्रभाव से अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों में मौसम खराब रहने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इन हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 

 

IMD ने बताया कि 17 नवंबर से हवा की गति बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और अगले दो दिनों तक इसी स्तर पर बनी रह सकती है। समुद्र की खराब स्थिति की आशंका को देखते हुए, मौसम विभाग ने समुद्र में मौजूद मछुआरों को 15 नवंबर तक तट पर वापस लौटने की सलाह दी है। साथ ही, उन्हें इस दौरान समुद्र में न जाने की चेतावनी भी दी गई है।

 

अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल ने कहा

चक्रवात पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा ने कहा, “वहां हमारा आपदा नियंत्रण बल हमेशा पूरी तरह तैयार रहता है। हमारे द्वीप समूहों में नौसेना, वायुसेना और थल सेना, तीनों ही हाई अलर्ट पर रहती हैं। हालांकि प्राकृतिक आपदाओं पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आपदा को बढ़ावा देने वाली स्थितियां न बनें। और अगर किसी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में कोई आपदा आ भी जाए, तो सुरक्षा के पूरे इंतजाम तुरंत कर लिए जाते हैं। फिलहाल, चिंता की कोई बात नहीं है… सामान्य तौर पर, छोटे-मोटे चक्रवात आते-जाते रहते हैं।”

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

गुरुवार दोपहर को जारी मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक 13 और 14 नवंबर को तमिलनाडु के उत्तरी तटीय और पश्चिमी घाट जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 15 और 16 नवंबर को तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों के घाट क्षेत्रों के साथ-साथ दक्षिण तमिलनाडु और डेल्टा जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 17 और 18 नवंबर को तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी जिलों और पश्चिमी घाट के जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।

 

 

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh news raipur: 20 नवंबर को रायपुर में सरकारी छुट्टी का ऐलान! आदेश जारी

 

वहीं मौसम विभाग ने समुद्र की स्थिति अत्यधिक खराब रहने की संभावना को देखते हुए मछुआरों को 15-16 नवंबर तक समुद्र में ना जाने की सलाह दी है। वहीं जो मछुआरे पहले से ही गहरे समुद्र में हैं। उन्हें कल तक तट पर लौटने को कहा गया है

 

अर्नब, मुरासु के बाद अब अकवान

बता दें कि हाल के हफ्तों में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला यह तीसरा बड़ा मौसमी सिस्टम है। इससे पहले अक्टूबर और नवंबर में चक्रवात ‘अर्नब’ और ‘मुरसु’ आए थे, जो आंध्र प्रदेश के तट से टकराए थे।28 अक्टूबर को चक्रवात ‘अर्नब’ एक ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में नरसापुर के पास तट से टकराया था। उस समय हवा की गति 125-135 किमी प्रति घंटा थी और हवा के झोंके 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गए थे। इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

 

Weather updateइसके बाद, 3 नवंबर की सुबह चक्रवात ‘मुरसु’ एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में ओंगोल के पास दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। उस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा थी और हवा के झोंके 120 किमी प्रति घंटा तक पहुँच गए थे। इसके असर से 5 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हुई।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button