RAC Ticket News Rules: ट्रेन में RAC टिकट का झंझट होगा खत्म? रेलवे कर रहा नियमों में बदलने का विचार

RAC Ticket News Rules: भारतीय रेलवे RAC टिकट व्यवस्था की समीक्षा करने पर विचार कर रहा है। मौजूदा नियम के तहत RAC टिकट वाले दो यात्रियों को एक बर्थ साझा करनी पड़ती है और दोनों से पूरा किराया लिया जाता है।
RAC Ticket News Rules: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। रेलवे में दशकों से चली आ रही RAC (Reservation Against Cancellation) व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। माना जा रहा है कि रेलवे इस सुविधा को पूरी तरह खत्म (RAC Ticket Cancellation) करने या इसमें बदलाव करने पर विचार कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
RAC टिकट कैसे करती है काम?
जब किसी ट्रेन में सभी सीटें बुक हो जाती हैं और वेटिंग लिस्ट बढ़ने लगती है, तब रेलवे यात्रियों को RAC टिकट जारी करता है। इस टिकट के जरिए यात्री ट्रेन में सफर कर सकते हैं, लेकिन उन्हें पूरी बर्थ नहीं मिलती। RAC (Indian Railways RAC System) व्यवस्था में एक बर्थ दो यात्रियों के बीच बांट दी जाती है।
इसका मतलब है कि दोनों यात्रियों को बैठने के लिए आधी-आधी जगह मिलती है। अगर किसी दूसरे यात्री का कन्फर्म टिकट कैंसिल हो जाता है तो RAC यात्री को पूरी बर्थ मिलने की संभावना रहती है। हालांकि, अगर टिकट RAC ही रहता है तो पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को आधी बर्थ से ही काम चलाना पड़ता है।
RAC टिकट में यात्रियों को होती है परेशानी
RAC व्यवस्था में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यात्रियों को आधी बर्थ मिलने के बावजूद पूरा किराया देना पड़ता है। खासकर रात के समय लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सोने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल (RAC Ticket Rules) पाती।
कई बार एक ही बर्थ पर दो अलग-अलग यात्रियों को जगह दी जाती है। इनमें पुरुष और महिला यात्री भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में रात भर सीट पर बैठना मुश्किल हो जाता है। वहीं, टिकट जांच करने वाले कर्मचारियों के लिए भी इस तरह की परिस्थितियों में दूसरा इंतजाम करना आसान नहीं होता।
रेलवे क्यों कर रहा RAC व्यवस्था में बदलाव पर विचार?
एक अधिकारी के मुताबिक, जब किसी यात्री को सोने के लिए पूरी बर्थ नहीं मिलती है तो उससे पूरा किराया लेना कितना उचित है, इस पर सवाल उठ (railway reservation rules) रहे हैं। इसी वजह से रेलवे मौजूदा RAC व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि रेलवे इस सुविधा को पूरी तरह समाप्त करेगा या फिर सीट आवंटन और किराया तय करने के लिए कोई नया मॉडल लागू करेगा।
संसदीय समिति भी कर चुकी है RAC सिस्टम की समीक्षा की सिफारिश
RAC व्यवस्था (RAC Ticket Latest News ) को लेकर संसदीय समिति भी पहले समीक्षा करने की सिफारिश कर चुकी है। अब रेलवे बोर्ड यात्रियों के हितों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मौजूदा सिस्टम की जांच कर रहा है।
RAC Ticket News Rulesअगर रेलवे इस व्यवस्था में बदलाव करता है तो इसका सीधा असर लाखों रेल यात्रियों पर पड़ सकता है। हालांकि, RAC टिकट पूरी तरह बंद होंगे या यात्रियों को नई व्यवस्था के तहत सीट और किराया मिलेगा, इसकी जानकारी रेलवे के आधिकारिक फैसले के बाद ही साफ हो सकेगा
One Comment