बिजनेस

Wedding Season Price Hike: शादियों का सीजन शुरू होते ही महंगा हुआ राशन, सरसों तेल 20 तो अरहर दाल 30 रुपये हुई महंगी

Wedding Season Price Hike: शादियों का सीजन शुरू होते ही सरसों तेल 20 रुपये लीटर और अरहर दाल 30 रुपये किलो तक महंगी हो गई है. कैटरिंग से लेकर दहेज के सामान तक के बजट पर असर पड़ा है. जानिए पूरी रेट लिस्ट.

 

 

शादियों का सीजन शुरू होते ही आम आदमी की जेब पर महंगाई का बड़ा डाका पड़ना शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में महज पिछले 15 दिनों के भीतर सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर और अरहर की दाल 30 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई है. 20 नवंबर से सहालग (शादियों का सीजन) शुरू हो रहे हैं, लेकिन मांग बढ़ते ही कारोबारियों ने खाद्य तेल से लेकर दलहन और कपड़ों तक के दाम बढ़ा दिए हैं. इसका सीधा असर यह हुआ है कि जिन परिवारों में शादी का बजट पहले 15 रुपये लाख था, उन्हें अब 2 से 3 लाख रुपये का अतिरिक्त इंतजाम करना पड़ रहा है. जान‍िये किन-किन चीजों के दाम बढ़े हैं, दावत का बजट कितना बढ़ गया है और बाजार के जानकारों का क्या कहना है.

 

Read more Kaali Kheti Trailer: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

 

दाल से लेकर सरसों तेल तक: जानें नए और पुराने रेट

थोक और खुदरा बाजार में खाद्य पदार्थों के दामों में 10 से 15 फीसदी तक का उछाल आया है.

 

 

महंगी हुई शादी की दावत, हलवाई और कैटरर्स ने बढ़ाए रेट

खाद्य पदार्थों की कीमतों के अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर, चीनी, ट्रांसपोर्ट, आटा, मैदा, सूजी, बेसन, मावा, दूध और पनीर के दाम भी चढ़ चुके हैं. शादी की जो दावत पिछले साल तक 8 से 10 लाख रुपये में तैयार हो जाती थी, उसका बजट अब बढ़कर 12 से 15 लाख रुपये तक पहुंच गया है. कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी, बर्तन, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, ब्यूटी पार्लर, बैंक्वेट हॉल और टेंट हाउस, सभी ने अपनी दरों में बढ़ोतरी कर दी है.

 

बाजारों में खरीदारी तेज, दहेज और सजावटी सामान भी महंगे

त्योहारों के बीतने के बाद अब रेलवे रोड, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, बड़ा बाजार और महावीरगंज जैसे बाजारों में शादी वाले घरों की खरीदारी तेज हो गई है. थीम-बेस्ड शादियों के कारण लहंगे, साड़ियां, शेरवानी और वेस्टर्न ड्रेस की मांग काफी ज्यादा है. वहीं दहेज के लिए दिए जाने वाले सामान जैसे—फ्रीज, एसी, टीवी, सोफा, बेड, बर्तन और गाड़ियों की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है.

 

 

Wedding Season Price Hikeएक्‍सपर्ट कहते हैं क‍ि सहालग में हर साल मांग बढ़ने से दाम थोड़े बढ़ते हैं, लेकिन इस बार बाहर से माल की आवक कम होने के कारण कीमतें ज्यादा उछली हैं. 20 नवंबर की शादियों के पर्चे एडवांस में आ चुके हैं. लेबर, गैस, आटा, बेसन, तेल और ट्रांसपोर्ट सब कुछ महंगा हो गया है. पिछले साल जो बुकिंग 8 लाख रुपये की थी, वह इस बार 10 लाख रुपये के पार पहुंच गई है. ब्रांडेड से लेकर स्थानीय कोल्हू तक, सरसों तेल और रिफाइंड के दामों में 10 से 15 फीसदी का इजाफा हुआ है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button