बिजनेस

EPFO: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव; अब घर बैठे ठीक कर सकते हैं ये गलतियां

EPFO कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए एक बहुत ही काम की और राहत भरी खबर सामने आई है. अक्सर पीएफ अकाउंट में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि (DOB) या नौकरी ज्वाइन करने और छोड़ने की तारीख में छोटी-मोटी गलतियां रह जाती हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर पीएफ क्लेम अटक जाता है या पुराना फंड नए अकाउंट में ट्रांसफर होने में रुकावट आती है.

 

Read more Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

 

इन सभी परेशानियों से निजात दिलाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने खाताधारकों को ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन (Joint Declaration) की शानदार सुविधा दी है. अब आपको इसके लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे ऑनलाइन ही अपने रिकॉर्ड ठीक करवा सकते हैं.

 

Read more Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

 

PF खाते में किन-किन गलतियों को किया जा सकता है ठीक?

जॉइंट डिक्लेरेशन पोर्टल के जरिए आप घर बैठे इन ब्योरों में ऑनलाइन सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं:

 

सदस्य का नाम (Name)

जन्मतिथि (Date of Birth)

पिता या पति का नाम (Father’s/Husband’s Name)

नौकरी ज्वाइन करने की तारीख (Date of Joining)

नौकरी छोड़ने की तारीख (Date of Exit)

रोजगार से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां

ऑनलाइन सुधार करने के 5 बेहद आसान स्टेप्स

घर बैठे पीएफ रिकॉर्ड में करेक्शन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

 

 

सबसे पहले EPFO के आधिकारिक मेंबर सेवा पोर्टल पर जाएं. अब अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें.

पोर्टल के होमपेज पर ऊपर दिए गए मेन्यू में से ‘Joint Declaration’ के विकल्प पर क्लिक करें.

अब आपकी स्क्रीन पर आपके पीएफ खाते से जुड़ी मौजूदा जानकारी आ जाएगी. जिस भी विवरण (जैसे नाम, जन्मतिथि या जॉइनिंग डेट) में गलती है, उसका चयन करें.

सही जानकारी दर्ज करने के बाद प्रमाण के तौर पर जरूरी सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स (जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य वैध दस्तावेज) की डिजिटल कॉपी अपलोड करें.

भरी गई सारी जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें (Re-check). सब कुछ सही होने पर फाइनल ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दें.

इसके बाद आपका यह आवेदन वेरिफिकेशन के लिए आपके नियोक्ता (Employer) और संबंधित EPFO ऑफिस के पास चला जाएगा, जहां से मंजूरी मिलते ही रिकॉर्ड अपडेट हो जाएगा.

 

WhatsApp से भी ले सकते हैं जानकारी

EPFOईपीएफओ ने खाताधारकों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप सेवा भी शुरू की है. सदस्य अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजकर आसानी से अपना पीएफ बैलेंस, पासबुक विवरण और अंतिम 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी ले सकते हैं. आपको बता दें क‍ि EPFO ने सभी खाताधारकों से अपील की है कि वे समय-समय पर अपने पीएफ खातों के ब्योरे का मिलान अपने सरकारी दस्तावेजों से कर लें. यदि कोई भी गलती या विसंगति नजर आए, तो तुरंत ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन के जरिए सुधार के लिए आवेदन कर दें

ख़बर शेयर करें:

Back to top button