राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

Rashifal: आज गुरुवार को भगवान विष्णु की कृपा से इन राशि वालों पर धन लाभ के बनेंगे योग, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

Rashifal 

आज 12 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है. पंचांग के अनुसार, इस दिन तृतीया तिथि के बाद चतुर्थी तिथि का संयोग बनेगा. नक्षत्रों की बात करें तो स्वाती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा वृश्चिक राशि से निआजकर धनु राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए भी विशेष माना जाता है. इस दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. अगर आप कोई शुभ कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो राहुकाल का समय जरूर ध्यान में रखें. आज राहुकाल दोपहर 1 बजकर 34 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 12 नवंबर 2026 का दिन.

 

 

 

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन परिवार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. हालांकि, रोग, कर्ज और विरोधियों से जुड़ी परेशानियां आपको चिंतित कर सकती हैं. अचानक कुछ जरूरी खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है. पहले से चली आ रही परेशानियों में भी पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है. ऐसे में धैर्य से काम लें और किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें. धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. इससे मन को शांति और संतोष मिल सकता है.

 

 

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मान-सम्मान और सफलता लेकर आ सकता है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है, वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है. आय के नए स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. यदि किसी विवाद या पुराने मामले को लेकर परेशान हैं, तो उसमें आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है. धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी. परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.

 

 

 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बुद्धि और समझदारी से काम लेने का है. आपकी चतुराई से नौकरी और व्यापार से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं. कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभकारी साबित होंगी. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इस दौरान वस्त्र, आभूषण और धन-दौलत की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. उनकी मदद से कई जरूरी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. किसी नए अवसर को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है. अपनी सूझबूझ बनाए रखें, इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे.

 

 

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है. धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में आपको कोई ऐसा काम करने का अवसर मिल सकता है, जिसकी सराहना होगी. लंबे समय से मन में चल रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर आ सकती है. कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में सुख और आपसी तालमेल बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.

 

 

 

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों को गुरुवार के दिन अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी दिखाने से करीबी लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. जोश और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने या दुर्घटना होने की आशंका है. नौकरी और रोजगार से जुड़े मामलों में बनते हुए काम अचानक रुक सकते हैं. कार्यक्षेत्र में विरोध या किसी तरह की बाधा आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. किसी भी विवाद में उलझने के बजाय समझदारी से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें.

 

 

 

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. नौकरी में स्थानांतरण या पदोन्नति के योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है. आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में सुख-शांति और आपसी तालमेल बना रहेगा. उद्योग और व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होंगी और कामकाज में तेजी आएगी. भूमि, भवन या वाहन की खरीद-बिक्री से लाभ मिलने की संभावना है. यदि कोई बड़ा फैसला लेने की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर आगे बढ़ें. दिन आपके लिए कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है.

 

 

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन शिक्षा, नौकरी और पारिवारिक जीवन के लिहाज से अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. इस दौरान रिश्तेदारों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण या पदोन्नति से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें मेहनत का फल मिल सकता है. आजीविका के नए साधन उपलब्ध होने की संभावना है. अपने प्रयास जारी रखें और मिले हुए अवसरों का सही इस्तेमाल करें. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

 

 

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन उत्साह और खुशियां लेकर आ सकता है. परिवार के किसी सदस्य या पुराने मित्र की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है. व्यापार की स्थिति में सुधार होगा और आर्थिक मामलों में संतोषजनक लाभ मिलने के योग हैं. लंबे समय से चल रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है. आपके अंदर नया उत्साह और उमंग देखने को मिलेगी. बुद्धि, चतुराई और बातचीत के तरीके से आप कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी की सराहना होगी. किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार भी मन में आ सकता है. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.

 

 

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन सफलता और प्रसन्नता लेकर आ सकता है. लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं. कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है, जिससे मन खुश रहेगा. विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा और उनके प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे. परीक्षा, प्रतियोगिता और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल है. अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. खास बात यह है कि आपके विरोधी भी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं. इस दौरान नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और आपका परिचय क्षेत्र विस्तृत होगा. कुल मिलाकर दिन उत्साहवर्धक रहेगा.

 

 

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में राहत देने वाला रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. लंबे समय से चली आ रही बीमारी, कर्ज या विरोधियों से जुड़ी परेशानियों में कमी आने के योग हैं. घर-परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा. किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र के सहयोग से लाभ का अवसर मिल सकता है. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है. आपके प्रयास सफल हो सकते हैं और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किसी पुराने काम को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें.

 

 

 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कुछ पुरानी यादें और नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है. बीते समय की कोई भूली-बिसरी बात फिर से सामने आ सकती है. अपनी व्यावहारिक कुशलता और बुद्धिमानी से आप कई उलझनों का हल निकालने में सफल रहेंगे. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार की बात आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है. ऐसे में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी की बात को दिल पर लेने से बचें. मेहनत और लगातार प्रयास से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं. धैर्य के साथ आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा.

 

 

 

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन स्वास्थ्य, आर्थिक और पारिवारिक मामलों में अच्छा रहने वाला है. आपकी सेहत में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. किसी अनुभवी या प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से नौकरी और रोजगार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं. प्रियजनों के साथ बातचीत और मेलजोल बढ़ेगा. परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा. नौकरी या कारोबार में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं. अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच बनाए रखें.

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button