देश

assam train accident: बड़ा रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई लोग घायल होने की आशंका

assam train accident असम में बुधवार को सुबह-सुबह बड़े रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ है। इस रेल हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

 

 

मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी ट्रेन

गुवाहाटी के पास डिगारू इलाके में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई है। ये हादसा आज सुबह हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, कितने यात्री घायल हुए हैं? इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

Read more Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगण, 40 सवालों के देने होंगे जवाब

 

 

हाल में सामने आए रेल हादसे

assam train accidentआपको बता दें कि हाल ही में यूरोप के स्पेन में भी भीषण रेल हादसा हुआ था। यहां दो हाई-स्पीड ट्रेनों की हो गई टक्कर में 69 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 8 नवंबर को मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिण में दो यात्री ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 88 अन्य घायल हो गए।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button