बिजनेस

Bank Holidays: कल 5 राज्यों में रहेगी बैंकों की छुट्टी, जानें आपका बैंक खुलेगा या नहीं

Bank Holidays 11 नवंबर को देशभर के कुल 5 राज्यों में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बुधवार को सभी बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक, 11 नवंबर को इन अलग-अलग राज्यों में लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

 

Read more Chhattisgarh news raipur: रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ी की लोकेशन, देरी होने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट

 

नवंबर में अभी भी कई बड़े त्योहार आने बाकी

बताते चलें कि नवंबर में कई बड़े त्योहार मनाए जा रहे हैं। जिनमें दीपावली का त्योहार बीत चुका है और अब छठ महापर्व और गुरू नानक जयंती आने वाले हैं। नवंबर 2026 में नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के तहत कुल 5 रविवार (1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर) और महीने का दूसरा व चौथा शनिवार (14 और 28 नवंबर) शामिल हैं, जब पूरे देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, छठ पूजा, वांगला फेस्टिवल और गुरु नानक जयंती जैसे पर्वों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

 

11 नवंबर के अलावा नवंबर में अभी 11 छुट्टियां बाकी

यानी, इस महीने 11 नवंबर के बाद अब 13, 14 (दूसरा शनिवार), 15 (रविवार), 16, 20, 22 (रविवार), 23, 24, 27, 28 (चौथा शनिवार), 29 नवंबर (रविवार) को अलग-अलग राज्यों में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दौरान, कई राज्यों में लगातार कई-कई दिन तक सभी बैंक बंद रहेंगे।

 

 

सिक्किम में 8 नवंबर से 11 नवंबर तक लगातार 4 दिन बैंकों की छुट्टी

Bank Holidaysसिक्किम में 8 नवंबर से ही सभी बैंकों की छुट्टी चल रही है, जो 11 नवंबर तक चलेगी। इस तरह से सिक्किम में लगातार 4 दिनों तक सभी बैंक बंद रहेंगे। सोमवार, 16 नवंबर को बिहार और झारखंड में छठ महापर्व के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस तरह से, बिहार और झारखंड में 14, 15 और 16 नवंबर को लगातार 3 दिनों तक सभी बैंक बंद रहेंगे। मेघालय में 22 और 23 नवंबर को लगातार दो दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button