टेक्नोलोजी

Vivo: 6500mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किय सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने Y सीरीज में एक और अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह बजट फ्रेंडली फोन घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी, बड़ी LCD स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे पहले कंपनी ने Vivo Y32 5G लॉन्च किया है, जो 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। साथ ही, यह फोन वाटरप्रूफ फीचर से लैस है।

 

read more Diwali Bonus Tax: दिवाली बोनस और गिफ्ट पर देना होगा टैक्स? जानिए क्या कहता है इनकम टैक्स का नए नियम

 

 

Vivo Y6k की कीमत

वीवो ने अपने इस स्मार्टफोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया है। इसे कंपनी ने CNY 1599 यानी लगभग 22,500 रुपये में पेश किया है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में खरीदा जा सकता है। चीनी कंपनी ने इसे घरेलू मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है।

 

Vivo Y6k के फीचर्स

यह बजट फ्रेंडली फोन 6.74 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्टकरता है। इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक का Dimensity 6300 चिपसेट दिया है। फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है।

 

Vivo Y32 फीचर्स

डिस्प्ले 6.74 इंच, LCD, 120Hz

प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300

स्टोरेज 6GB + 128GB

बैटरी 6500mAh, 15W

कैमरा 13MP, 5MP

OS Android 16, OriginOS 6

वीवो के इस फोन को 13MP के रियर और 5MP के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने 5G, WiFi, Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही, इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। यह IP65 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

 

Vivo Y32 के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया है। साथ ही, यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाले LCD डिस्प्ले के साथ आता है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button