टेक्नोलोजी

Jio 3 Years New Recharge Plan: Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, 3 साल की वैलिडिटी, इतनी है कीमत

Jio 3 Years New Recharge Plan दिवाली (Diwali 2026) के मौके पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) के एक खास प्रीपेड रिचार्ज प्लान की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि करीब 10 हजार रुपये की कीमत वाले इस प्लान में पूरे 3 साल यानी 36 महीने की वैलिडिटी मिलती है।

 

इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग (Calling) , रोजाना डेटा (Data) और SMS के साथ कई अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल बताई गई हैं। लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान आकर्षण का विषय बन सकता है।

 

10 हजार रुपये के प्लान में रोजाना मिलेगा 2.5GB डेटा

दी गई जानकारी के मुताबिक, इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। तीन साल की वैलिडिटी के हिसाब से कुल डेटा 2737.5GB तक होगा। यानी यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट की स्पीड और अन्य शर्तें प्लान के नियमों के अनुसार लागू होंगी।

 

तीन साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

इस प्लान में पूरे 3 साल के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (Unlimited Voice Calling Plan ) का फायदा मिलने की बात कही गई है। इसमें नेशनल रोमिंग भी शामिल बताई गई है। ऐसे में यूजर देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों में यात्रा करते हुए भी कॉलिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

 

Read more Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

रोजाना 100 SMS भी मिलेंगे

कॉलिंग और इंटरनेट (Internet) के अलावा प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी दी गई है। यह लाभ भी बताई गई 3 साल की वैलिडिटी तक जारी रहेगा। इस तरह एक ही रिचार्ज में कॉलिंग, डेटा और SMS की सुविधा मिलने का दावा किया गया है।

 

Jio के प्लान में मिलेंगे अतिरिक्त डिजिटल फायदे

इस रिचार्ज के साथ कुछ डिजिटल सब्सक्रिप्शन और अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल बताई गई हैं। इनमें JioHotstar का मोबाइल और हॉलीवुड कंटेंट वाला सब्सक्रिप्शन, JioAICloud के जरिए 50GB अतिरिक्त स्टोरेज और Canva Pro Lite का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन शामिल है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,590 रुपये बताई गई है।

 

Jio के दूसरे सालाना प्लान भी हैं विकल्प

जियो के पोर्टल पर लंबी वैलिडिटी वाले दूसरे रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध बताए गए हैं। इनमें 1,748 रुपये का सालाना प्लान शामिल है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग तो मिलती है, लेकिन मोबाइल डेटा की सुविधा नहीं बताई गई है। इसके अलावा 3,599 रुपये का सालाना प्लान भी लिस्टेड होने की जानकारी दी गई है।

 

Jio 3 Years New Recharge Plan तरह जियो के पास अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज विकल्प मौजूद हैं। किसी भी प्लान को रिचार्ज करने से पहले उसकी कीमत, वैलिडिटी, डेटा लिमिट और सब्सक्रिप्शन से जुड़ी शर्तें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप पर जरूर जांच लें

ख़बर शेयर करें:

Back to top button