छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.23 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh news शहर से सटे सिंगारभाट पहाड़ी के पास मिले गांजा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जब्त 2 करोड़ 23 लाख के गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी 30 वर्षीय सुखपाल उर्फ सुक्खा पिता श्याम लाल, निवासी स्वामी नगर, थाना हुड्डा सिटी, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लेकर हरियाणा जा रहा था, लेकिन पुलिस को पीछा करता देख आरोपी गांजा को कचरे के ढेर में फेंककर मौके से फरार हो गया था. आरोपी के गाड़ी से 5 से 6 अलग-अलग नम्बर प्लेट भी मिले हैं.

 

बता दें कि बुधवार की सुबह कांकेर पुलिस को सिंगारभाट पहाड़ी के नीचे भारी मात्रा में गांजा के पैकेट मिले थे. मौके से 2 करोड़ 23 लाख के लगभग कुल 450 क्विंटल गांजा जब्त किया गया था. जांच के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. गांजा जब्त होने के पूर्व भी पुलिस को सूचना मिली थी कि फॉरच्यूनर वाहन में गांजा की तस्करी की जा रही है. सूचना पर पुलिस ने 4 से 5 जगह पर चेक पोस्ट लगाया ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके, लेकिन आरोपी पुलिस को पीछा करता देख चकमा देकर गांजा फेंक कर फरार हो गया था.

 

Read more Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण

 

 

 

ऐसे पुलिस को देता था चकमा

Chhattisgarh newsकांकेर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने सायबर टीम की मदद से आरोपी की पता तलाशी की और आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से गांजा तस्करी में इस्तेमाल किया जाने वाला हरियाणा पासिंग फारच्यूनर वाहन को भी जब्त किया गया है, जिसमें पुलिस को 5 से 6 अलग-अलग नम्बर प्लेट भी मिले हैं. इसका इस्तेमाल आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए करता था. इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच जारी है. फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इसके पीछे और कौन-कौन लोग हैं उनकी तलाश की जा रही है. उन पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button