धर्म

Dhanteras Shopping Tips: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीजें, घर में आएगी बरकत और खुशहाली

Dhanteras Shopping Tips आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाने का विधान है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें घर में 13 गुना वृद्धि लाती हैं। हालांकि, इस दिन जहां कुछ चीजों की खरीदारी से घर में बरकत आती है, वहीं कुछ अशुभ चीजों को खरीदने से दरिद्रता का वास हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं।

 

 

धनतेरस पर क्या खरीदें?

सोना-चांदी- धनतेरस के दिन सोना-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदना अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इससे घर में समृद्धि बनी रहती है।

 

झाड़ू- हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और दरिद्रता दूर होती है।

 

पीतल के बर्तन- धार्मिक मान्यता है कि भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन के दौरान हाथ में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन पीतल के बर्तन खरीदना आरोग्य और समृद्धि लाता है।

 

लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति- धनतेरस के दिन दिवाली की पूजा के लिए मिट्टी या पीतल की मां लक्ष्मी की मूर्ति और गणेश जी की मूर्ति भी घर जरूर लाएं। गणेश जी की बाईं सूड वाली मूर्ति और माता लक्ष्मी की बैठी हुई मूर्ति ही घर लाएं।

 

साबुत धनिया- धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना बहुत शुभ होता है। इसे पूजा में मां लक्ष्मी को अर्पित करें और दिवाली के बाद गमले में बो दें।

 

गोमती चक्र और कौड़ियां- धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र और पीली कौड़ियां खरीदना भी शुभ होता है। इसे घर लाने के बाद पूजा स्थल पर रखें। मान्यता है कि दिवाली पूजा के बाद इन्हें तिजोरी में रखने से धन की कमी नहीं होती।

 

धनतेरस पर क्या न खरीदें?

कांच और प्लास्टिक के बर्तन

 

लोहे की चीजें

धारदार या नुकीली चीजें

काले रंग के कपड़े या चीजें

एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन

 

धनतेरस 2026 पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त?

धनतेरस पूजा मुहूर्त – 06:02 PM से 07:57 PM

प्रदोष काल – 05:33 PM से 08:09 PM

वृषभ काल – 06:02 PM से 07:57 PM

धनतेरस के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026

Dhanteras Shopping Tips6 नवंबर 2026 को यानी धनतेरस के दिन सोना खरीदने के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 7 नवंबर को सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

 

धनतेरस 2026 के दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:30 AM से 10:43 AM

अपराह्न मुहूर्त (चर) – 04:11 PM से 05:33 PM

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 12:05 PM से 01:27 PM

रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 08:49 PM से 10:27 PM

रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 12:05 AM से 04:59 AM, नवंबर 07

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Rgh एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button