बिजनेस

Stock Market Prediction for Tomorrow: कल शेयर बाजार में तूफानी तेजी की उम्मीद, भारती एयरटेल समेत इन 5 शेयरों पर रखें नजर

Stock Market Prediction for Tomorrow 5 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार छठे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 24,500 के स्तर के ऊपर सेटल हुआ। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 2,008.61 अंक यानी 2.60 फीसदी की तेजी के साथ 79,310.01 पर और निफ्टी 576.00 अंक यानी 2.40 फीसदी की तेजी के साथ 24,536.60 पर बंद हुआ। आज लगभग 2,868 शेयरों में तेजी आई। वहीं 1,384 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

Read more Ghee Price Hike: अमूल के बाद अब इस ब्रांड का घी हुआ बेहद महंगा, देखें नई रेट लिस्ट

 

अब शुक्रवार, 6 नवंबर को शेयर बाजार में कुछ चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। सितंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, ओएनजीसी, भारती हेक्साकॉम निवेशकों के रडार पर रहेंगे। इन कंपनियों के नतीजों में कहीं मुनाफे की मजबूत बढ़ोतरी दिखी है, तो कहीं मार्जिन पर दबाव सामने आया है। इसके अलावा एस्ट्रल के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा भी शेयरधारकों के लिए अहम है।

 

इन कंपनियों के शेयर में रखें नजर

1. टाइटन

कंपनी ने Q2 में अपने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 56.3% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹1,572 करोड़ हो गया। वहीं, रेवेन्यू 7.8% बढ़कर ₹17,830 करोड़ हो गया। EBITDA 62.1% उछलकर ₹2,626 करोड़ पर पहुंच गया, और मार्जिन 9.8% से सुधरकर 14.7% हो गया। ज्वेलरी पोर्टफोलियो 24% बढ़कर लगभग ₹17,495 करोड़ हो गया, जबकि वॉच पोर्टफोलियो 27% बढ़कर ₹1,881 करोड़ हो गया। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर दिख सकता है।

 

 

 

 

2. भारती एयरटेल

इस टेलीकॉम ऑपरेटर का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 8.8% बढ़कर ₹8,887.5 करोड़ हो गया, जबकि रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹60,877.5 करोड़ हो गया। EBITDA 4.9% बढ़कर ₹34,946 करोड़ हो गया और मार्जिन पिछली तिमाही के 57% से सुधरकर 57.4% पर पहुंच गया। इस खबर से कंपनी के शेयरों में तगड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

 

3. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन

ONGC ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के लिए अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में पिछली तिमाही के ₹17,034 करोड़ के मुकाबले 9.1% की गिरावट दर्ज की है, जो अब ₹15,489 करोड़ रह गया है। कंपनी का रेवेन्यू ₹46,461 करोड़ से 5.6% घटकर ₹43,875 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA ₹28,355 करोड़ से 12.3% गिरकर ₹24,860 करोड़ रह गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के 61% से घटकर 57% पर आ गया है। इस अपडेट के बाद कंपनी के शेयरों में हलचल हो सकती है।

4. एस्ट्रल

कंपनी ने Q2 में अपने नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 5.9% की गिरावट दर्ज की, जो घटकर ₹127 करोड़ रह गया। वहीं, रेवेन्यू 26.1% बढ़कर ₹1,988 करोड़ हो गया। EBITDA में मामूली 1.6% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹261 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 16.3% से घटकर 13.1% रह गया। इस खबर के चलते शेयरों में हलचल रह सकती है।

 

5. भारती हेक्साकॉम

Stock Market Prediction for Tomorrowकंपनी ने Q2 में अपने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 34.4% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹566 करोड़ हो गया। वहीं, रेवेन्यू 11.4% बढ़कर ₹2,582 करोड़ हो गया। EBITDA 14% बढ़कर ₹1,377 करोड़ हो गया, और EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 52.1% से सुधरकर 53.3% पर पहुंच गया। इस नतीजे के बाद कंपनी के शेयर निवेशकों के रडार पर आ सकते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button