Ghee Price Hike: अमूल के बाद अब इस ब्रांड का घी हुआ बेहद महंगा, देखें नई रेट लिस्ट

Ghee Price Hike त्योहारों के इस सीजन में अगर आप भी घर में मिठाइयां या स्वादिष्ट पकवान बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो रसोई के बजट से जुड़ी एक और झटका देने वाली खबर सामने आई है. देश के दिग्गज डेयरी ब्रांड अमूल (Amul) के बाद अब कर्नाटक के बेहद लोकप्रिय डेयरी ब्रांड नंदिनी (Nandini) ने भी घी, मक्खन (Butter) और पनीर समेत कई डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. बेंगलुरु मिल्क यूनियन (BAMUL) ने इन प्रोडक्ट्स की नई दरें जारी कर दी हैं, जो 4 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं. इससे पहले कर्नाटक में दूध और दही की कीमतों में भी भारी इजाफा किया गया था. जानिये नंदिनी और अमूल के घी, मक्खन और पनीर के नए रेट्स क्या हैं और कीमतें अचानक क्यों बढ़ गई हैं.
1 लीटर सैशे : पहले जो 1 लीटर घी का पैकेट 715 रुपये में मिलता था, वह अब 850 रुपये का हो गया है, यानी सीधे 135 रुपये महंगा.
500 ml सैशे: इसकी कीमत अब 425 रुपये हो गई है.
200 ml सैशे: अब 95 रुपये का मिलेगा.
PET जार : 500 ml PET जार 435 रुपये और 1 लीटर PET जार 870 रुपये की कीमत पर तय किया गया है.
मक्खन और पनीर के भी बदले रेट
घी के साथ-साथ बटर और पनीर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं:
Read more Passport rule: पासपोर्ट-वीजा नियमों में केंद्र सरकार ने किया बड़ा बदलाव, इन लोगों को मिलेगी राहत
मक्खन:
साल्टेड बटर: 100 ग्राम पैक 90 रुपये और 500 ग्राम पैक 380 रुपये का मिलेगा.
अनसाल्टेड बटर : 200 ग्राम पैक ₹160 और 500 ग्राम पैक ₹390 का कर दिया गया है.
पनीर :
200 ग्राम पैक: 115 रुपये
500 ग्राम पैक: 260 रुपये
1 किलो पैक: 485 रुपये, पहले 1 किलो पनीर की कीमत 408 रुपये थी.
इससे पहले दूध और दही भी हुए थे महंगे
आपको बता दें कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने 1 नवंबर 2026 से नंदिनी दूध की कीमत में 8 रुपये प्रति लीटर और दही की कीमत में 14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी, हालांकि विवाद के बाद दही में 2 रुपये की मामूली कटौती का निर्देश दिया गया था. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कीमतों में बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा कि इससे राज्य के करीब 11 लाख डेयरी किसान परिवारों की आय बढ़ेगी.
अमूल के प्रोडक्ट्स भी हुए महंगे
सिर्फ नंदिनी ही नहीं, अमूल ने भी अपने डेयरी उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं. अमूल का 1 किलो घी कार्टन अब 630 रुपये के बजाय 680 रुपये का हो गया है. अमूल 100 ग्राम बटर 63 रुपये से बढ़ाकर 66 रुपये कर दिया गया है.
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं घी और बटर के दाम?
अचानक डेयरी प्रोडक्ट्स के महंगे होने के पीछे 2 मुख्य कारण बताए जा रहे हैं:
Ghee Price Hikeनकली घी पर कार्रवाई और बढ़ी मांग: गुजरात और राजस्थान में बड़े पैमाने पर नकली घी के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई के बाद बाजार में ब्रांडेड (असली) घी की मांग अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई है.
GST कटौती का असर कम: सितंबर 2025 में जीएसटी दरों में की गई कटौती का फायदा अब काफी कम हो गया है, जिससे कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया है.
2 Comments