छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीखें घोषित, 5 हजार पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम

Chhattisgarh samachar अगर आप भी छत्तीसगढ़ से हैं और आप भी सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 5,000 नियमित पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाकर दिसंबर कर दी गई है। वहीं व्याख्याता भर्ती परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 नवंबर को होगी।नक्शे देखें

 

परीक्षा शेड्यूल जारी

दरअसल, दिव्यांग अभ्यर्थियों (दृष्टिबाधित, मूक-बधिर, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग मुक्त और माइल्ड एएसडी) द्वारा दायर याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के निर्देशानुसार चयन मंडल ने इन्हें दोबारा ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया था, जिसके चलते परीक्षा शेड्यूल में संशोधन करना पड़ा है।

 

अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए मिला समय

परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के चलते अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, नियमित भर्ती के तहत व्याख्याता के 854, शिक्षक के 1,654, सहायक शिक्षक के 2,292 और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पद शामिल हैं। गौरतलब है कि सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले 11 अक्टूबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। अब दोनों परीक्षाओं की तारीख दिसंबर में निर्धारित की गई है।

 

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बढ़ाया अवसर

भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव के पीछे एक बड़ी वजह है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का समान अवसर देना। दरअसल, दिव्यांगता की कुछ श्रेणियों के उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद 9 अक्टूबर 2026 को कोर्ट ने आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अब दृष्टिबाधित, मूक-बधिर, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग से मुक्त और माइल्ड एएसडी समेत अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इसके लिए चयन मंडल ने 15 से 30 अक्टूबर तक दोबारा ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया था।

 

यह रहेगा नया परीक्षा कार्यक्रम

Chhattisgarh samachar: 29 नवंबर 2026 को सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक पांच संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा होगी।

 

सहायक शिक्षक भर्ती: छह दिसंबर 2026 को प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

शिक्षक भर्ती: 20 दिसंबर 2026 को 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा होगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button