Loan Rates: दिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन; बढ़ाया MCLR, इस दिन से नई दरें लागू

Loan Rates मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) के आधार पर अलग-अलग प्रकार के लोन के लिए न्यूनतम ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। बैंक वित्तीय कारकों को ध्यान में रखते हुए इसमें बदलाव करते हैं। पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने दिवाली से पहले एमसीएलआर में वृद्धि की घोषणा कर दी है। इसके अलावा टीबीएलआर भी बढ़ाया गया है। नए लेंडिंग रेट्स 3 नवंबर से लागू हो चुके हैं।
इस सरकारी बैंक ने एमसीएलआर में 10 बीपीएस का इजाफा किया है। अब रेट 8% से लेकर 8.95% तक हैं, जो पहले 7.90% और 8.85% के बीच था। टीबीएलआर में 35 आधार अंकों की वृद्धि की गई है, जिसके बाद दरें न्यूनतम 5.65% से लेकर अधिकतम 6.35% हैं। एमसीएलआर और टीबीएलआर दोनों टेन्योर पर निर्भर करता है।
टेन्योर वाइज MCLR जानें
ओवरनाइट टेन्योर के लिए 7.90% से बढ़कर 8% तक पहुंच चुका है। 1 महीने के लिए दरें 8.20% से बढ़कर 8.30% तक पहुंच चुकी हैं। 3 महीने के लिए एमसीएलआर 8.50% से बढ़कर 8.60% तक पहुंच चुका है। 6 महीने के लिए एमसीएलआर 8.85% होगा, जो पहले 8.75% था। वहीं 1 साल के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स ऑफ़ 8.85% नहीं बल्कि 8.95% होंगे।
संशोधित TBLR जानें
3 महीने या इससे कम के टेन्योर के लिए टीबीएलआर 5.30% से बढ़कर 5.65% तक पहुंच चुका है। 3 महीने से अधिक और 6 महीने तक के टेन्योर के लिए एमसीएलआर 5.65% से बढ़कर 6.10% हो चुका है। 6 महीने से अधिक और 1 साल तक के टेन्योर के लिए टीबीएलआर 6.35% और 1 साल से लेकर 3 साल तक के टेन्योर के लिए 6.35% होगा।
बेस रेट और BPLR में बदलाव नहीं
बेस रेट और बेनमार्क प्राइम लेंडिंग रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बेस रेट 8.85% हैं। बीपीएलआर 13.80% है। आखिरी बार दरों में 3 अक्टूबर 2026 को बदलाव हुआ था। बीपीएलआर 5.50% और आरबीएलआर 8.20% है।
फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें
Loan Ratesफिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। सामान्य नागरिकों को 2.80% से लेकर 6.80% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम 7.30% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.55% ब्याज मिल रहा है। बैंक 23 अक्टूबर 2026 को कुछ टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ाया था। अधिकतम ब्याज 555 दिन के एफडी स्कीम पर मिल रहा है।
One Comment