बिजनेस

Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल एक्सपोर्ट हुआ सस्ता, डीजल पर बढ़ा शुल्क, क्या आज सस्ता हुआ ईंधन?

Petrol-Diesel Prices Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Price Today) बुधवार, 4 नवंबर 2026 को जारी कर दी गई हैं। आज भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में वाहन चालकों को आज पुरानी कीमतों पर ही पेट्रोल और डीजल मिलेगा। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स और परिवहन खर्च के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर बना हुआ है।

 

इस बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol Rate Today) और डीजल (Diesel Price Today) के निर्यात शुल्क में बदलाव किया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, नई दरें 31 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। इसके तहत पेट्रोल पर निर्यात शुल्क 2.50 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर निर्यात शुल्क 8.50 रुपये से बढ़ाकर 11.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

 

दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल के दाम

4 नवंबर को जारी शहरवार आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे महंगा पेट्रोल हैदराबाद में मिल रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 116.15 रुपये है। वहीं, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Diesel Price Today) 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें

शहर पेट्रोल (₹/लीटर)
दिल्ली ₹102.12
मुंबई ₹111.21
कोलकाता ₹113.51
चेन्नई ₹107.76
बेंगलुरु ₹111.68
हैदराबाद ₹116.15
गुरुग्राम ₹102.97

डीजल के नए रेट क्या हैं?

Petrol-Diesel Prices Todayडीजल की कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में इसका भाव 104.23 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए 95.20 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। मुंबई में डीजल 97.83 रुपये और कोलकाता में 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में डीजल की कीमतें

शहर डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली ₹95.20
मुंबई ₹97.83
कोलकाता ₹99.82
चेन्नई ₹99.55
बेंगलुरु ₹99.56
हैदराबाद ₹104.23
गुरुग्राम ₹95.64

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर क्यों होता है?

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोलऔर डीजल के दाम एक जैसे नहीं होते। इसकी सबसे बड़ी वजह राज्यों में लगने वाला वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) है। इसके अलावा परिवहन खर्च, ढुलाई शुल्क और दूसरे स्थानीय कर भी कीमतों को प्रभावित करते हैं।

यही कारण है कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में अंतर देखने को मिलता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव का भी ईंधन की कीमतों पर असर पड़ता है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button