देश

Mizoram earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

Mizoram earthquake भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप की घटनाएं लगातार तेज होती जा रही हैं। बीते कुछ समय में अलग-अलग देशों में आए भूकंप के कारण हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में भी हाल के दिनों में के कई राज्यों में भूकंप की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में अब भारत के उत्तर-पूर्व हिस्से में बसे राज्य मिजोरम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आइए जानते हैं कि इस भूकंप का असर कितना था।

 

 

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने मिजोरम में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी है। संस्थान ने बताया है कि मंगलवार को देर रात मिजोरम के चंफाई जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिजोरम में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, मिजोरम में ये भूकंप मंगलवार को रात 11 बजकर 45 मिनट पर आया था और इस भूकंप का केंद्र चंफाई जिले में धरती से 24 किलोमीटर की गहराई में था।

 

कुलगाम में भी आया था भूकंप?

आपको बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह नींद से जगते ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और घरों से बाहर निकल आए। कुलगाम में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 बताई गई थी। जमीन के भीतर भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई थी। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। लेकिन जैसी ही धरती हिलती महसूस हुई, लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान कुलगाम और आसपास के इलाकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

Read more Suratgarh Railway Track Blast: भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम!

जानिए भूकंप क्यों आते हैं?

Mizoram earthquakeआपको बता दें कि भूकंप आने के समय धरती हिलने की मुख्य वजह धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। जब भूकंप आता है तो जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसी के कारण हमारी धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button