टेक्नोलोजी

Mobile price hiked: आम आदमी पर महंगाई की मार! दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे देसी ब्रांड के स्मार्टफोन

Mobile price hiked दिवाली के बाद लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है। बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन बनाने वाली देसी कंपनियां Lava और Ai+ ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा करने का फैसला किया है। इन दोनों ब्रांड्स के स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा हो जाएगा। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि फोन की कीमत में यह प्राइस हाइक 15 नवंबर से होगा।

 

Read more Dhanteras: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना होता है बेहद शुभ, यहां देखें लिस्ट

 

Lava के सस्ते फोन हुए महंगे

Lava ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि मौजूदा इंडस्ट्री के वातावरण और मेमोरी कार्ड की शॉर्टेज की वजह से कंपनी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की प्राइस में 3,000 रुपये तक का इजाफा करने वाली है। 15 नवंबर 2026 से स्मार्टफोन की कीमत 3,000 रुपये तक बढ़ जाएंगी। हालांकि, फिलहाल फेस्टिवल ऑफर के तहत लावा के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। लावा के फोन की कीमत में यह इजाफा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों नेटवर्क में होगा।

 

Ai+ ने भी महंगे किए फोन

वहीं, एक और स्वदेसी ब्रांड Ai+ ने भी अपने स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा करने का ऐलान किया है। ब्रांड के सभी फोन की कीमत में यह इजाफा किया जाएगा। 15 नवंबर से Ai+ Pulse, Ai+ Nova और Ai+ Nova Flip की कीमत बढ़ जाएगी। इन स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा। कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी की वजह से ब्रांड को अपने चुनिंदा मॉडल की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा करना पड़ रहा है।

 

Ai+ के ये फोन हुए महंगे

मॉडल वेरिएंट मौजूदा कीमत (14 नवंबर तक) नई कीमत (15 नवंबर से)
Ai+ Pulse 2 FE 4GB + 64GB ₹8,999 ₹10,999
Ai+ Pulse 2 4GB + 64GB ₹8,999 ₹10,999
Ai+ Pulse 2 4GB + 128GB ₹9,999 ₹11,999
Ai+ Pulse 2 6GB + 128GB ₹10,999 ₹12,999
Ai+ Nova 2 5G 4GB + 64GB ₹11,999 ₹13,999
Ai+ Nova 2 5G 4GB + 128GB ₹12,999 ₹14,999
Ai+ Nova 2 5G 6GB + 128GB ₹13,999 ₹15,999
Ai+ Nova 2 Neo 5G 4GB + 64GB ₹12,499 ₹14,999
Ai+ Nova 2 Neo 5G 4GB + 128GB ₹12,999 ₹15,999
Ai+ Nova 2 Neo 5G 6GB + 128GB ₹14,999 ₹16,999
Ai+ Nova 2 Power 5G 6GB + 128GB ₹15,999* ₹17,999
Ai+ Nova 2 Power 5G 8GB + 128GB ₹16,999* ₹19,999
Ai+ Nova 2 Pro 5G 6GB + 128GB ₹16,999* ₹17,999
Ai+ Nova 2 Pro 5G 8GB + 128GB ₹17,999* ₹19,999
Ai+ Nova 2 Ultra 5G 6GB + 128GB ₹18,999* ₹20,999
Ai+ Nova 2 Ultra 5G 8GB + 128GB ₹19,999* ₹22,999
Ai+ NovaFlip 5G 8GB + 256GB ₹49,999 ₹49,999

Mobile price hikedहालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब तेजी से बढ़ रही मेमोरी कंपोनेंट की कीमत की वजह से स्मार्टफोन निर्माता को अपने फोन की कीमत में इजाफा करना पड़ रहा है। इससे पहले भी Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया है। रिसर्च फर्म के डेटा पर नजर डालें तो पिछले एक साल के अंदर स्मार्टफोन की कीमत में 6% तक का इजाफा हो गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button