छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Mahtari Vandan 33rd Installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन की 33वीं किस्त जारी

Mahtari Vandan 33rd Installment छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की 33वीं किस्त जारी (Mahtari Vandan 33rd Installment ) कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्योत्सव 2026 के मंच से योजना (Mahtari Vandan Yojana) की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस बार 67 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 632 करोड़ 63 लाख रुपए से ज्यादा की राशि पहुंची है।

 

 

67.40 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की 33वीं किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई है। कुल 632 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी गई।

 

नियद नेल्लानार क्षेत्र की महिलाओं को भी किस्त

इस बार नियद नेल्लानार क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को भी योजना की 13वीं किस्त मिली है। इसके जरिए दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की पात्र महिलाओं तक भी योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें: Election Commission: वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से नाम नई होने पर भी भर सकेंगे फॉर्म-6

 

अब तक 21,350 करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर

Mahtari Vandan 33rd Installmentमहतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत 33वीं किस्त जारी होने के साथ ही अब तक महिलाओं के खातों में 21,350 करोड़ रुपए से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button