रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, घरघोड़ा और तमनार में 3 आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा पुलिस की ग्राम बैहामुड़ा और आमापाली में छापेमारी, 2 आरोपियों से 44 लीटर शराब जप्त

Raigarh News :  *रायगढ़, 3 नवबंर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02 नवंबर 2026 को घरघोड़ा और तमनार पुलिस की टीमों ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बिक्री के तीन मामलों में दो पुरुषों और एक महिला को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 56 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,200 है, जब्त की है।

Read More : India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे मुकाबला कल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

*घरघोड़ा पुलिस की दो स्थानों पर कार्रवाई – 44 लीटर महुआ शराब जब्त*

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोहड़ीडीपा, बैहामुड़ा, कंचनपुर, बहिरकेला एवं आमापाली क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर अवैध शराब बिक्री की सूचनाओं पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पहली कार्रवाई ग्राम आमापाली में की गई, जहां पुलिस ने डिलेश्वर राठिया को उसके घर के पास पकड़ा। आरोपी डिलेश्वर राठिया पिता कुमार राठिया उम्र 30 वर्ष निवासी आमापाली, थाना घरघोड़ा के कब्जे से अवैध बिक्री के लिए रखी एक स्टील ड्रम एवं 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाल्टी में कुल 30 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत ₹6,000 है, जब्त की गई।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई ग्राम बैहामुड़ा में की गई, जहां पुलिस टीम ने संदेही सूरज चौहान को उसके घर के पास घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी सूरज चौहान पिता मंगल सिंह चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी बैहामुड़ा, थाना घरघोड़ा के कब्जे से प्लास्टिक बोतल एवं जरकिन में रखी कुल 14 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत ₹2,800 है, जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*तमनार पुलिस की ग्राम बुडिया में दबिश – महिला से 12 लीटर महुआ शराब जब्त*

वहीं थाना तमनार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बुडिया में एक महिला अपने घर की बाड़ी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब छिपाकर बिक्री कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने महिला के घर दबिश दी। मौके पर मिली महिला ने अपना नाम मीना सबर पति लव सबर उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बुडिया, थाना तमनार बताया। पुलिस ने घर के पास कोला की बाड़ी के झुरमुट में छिपाकर रखी गई कुल 12 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹2,400 है, बरामद कर जब्त की। आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More : Cg Currents News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“अवैध शराब की बिक्री और भंडारण सामाजिक वातावरण को प्रभावित करने के साथ अन्य अपराधों को भी बढ़ावा देता है। रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।”*

ख़बर शेयर करें:

Back to top button