खेल

India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे मुकाबला कल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

India vs New Zealand भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. पहले वनडे में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

 

Read more Kaali Kheti Teaser: जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ का टीजर रिलीज, 0:30 देख कांप जाएगी रूह!

 

इससे पहले सबके मन में यही सवाल है कि पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? किन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी और कौन बाहर होगा. तो आइए जानते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है

गिल-रोहित करेंगे ओपन, नंबर-4 तक कोई बदलाव नहीं

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दिया है कि नंबर-4 तक की बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं होगा. यानी शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर नंबर-1 से 4 तक खेलते दिखेंगे. रोहित और कप्तान गिल ओपनिंग करेंगे, जबकि नंबर-3 पर कोहली का खेलना तय है. वहीं, चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ की जगह श्रेयस खेलते नजर आएंगे.

 

वहीं, एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले ईशान किशन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. उनकी जगह वनडे टीम में पक्की नहीं है. केएल राहुल वनडे में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत की पहली पसंद हैं और उनकी प्लेइंग 11 में जगह पक्की मानी जा रही है. इसके बाद दो ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे.

 

 

कुलदीप यादव की जगह नमन धीर को मिलेगा मौका!

वहीं, स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है. उनकी जगह नमन धीर को टीम में शामिल किया जा सकता है, जो स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. बल्लेबाजी में गहराई को ध्यान में रखते हुए नमन को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार के कंधों पर होगी.

 

 

ये भी पढ़ें- Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत

 

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.

 

शुरुआती तीन वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए), आकिब नबी.

 

पहले वनडे के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

हेनरी निकोल्स, टिम सीफर्ट, टॉम लेथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन.

 

शुरुआती तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

India vs New Zealandमिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button