देश

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

Earthquake Today News देश में एक बार फिर भूकंप (Earthquake Today) के झटके महसूस किए गए हैं। 3 नवंबर मंगलवार यानी की आज भारत (Earthquake in India) के दो अलग-अलग राज्यों में भूकंप आने की खबर सामने आई है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में मंगलवार सुबह 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सोमवार की रात 3.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह है कि दोनों घटनाओं में अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

 

यह भी पढ़ें: Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

 

अरुणाचल प्रदेश के किस शहर में आया भूकंप?

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में मंगलवार सुबह 6 बजकर 43 मिनट और 16 सेकंड पर भूकंप (Arunachal Pradesh Earthquake) आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।

 

Read more Redmi M100 Pro: Redmi ने 50MP कैमरा के साथ लॉन्च किया OLED डिस्प्ले वाला बजट फ्रेंडली फोन, जानें कीमत और फीचर्स

सुबह के समय धरती हिलने से इलाके में हलचल मच गई। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी आया भूकंप?

अरुणाचल प्रदेश से पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ( Kishtwar Earthquake) में सोमवार रात भूकंप के झटके ( Jammu Kashmir Earthquake) महसूस किए गए। यहां रात 10 बजकर 56 मिनट पर धरती हिली। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई।

 

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में घबराहट फैल गई। कुछ लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, यहां भी किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

दोनों राज्यों में भूकंप से कितना हुआ नुकसान?

Earthquake Today Newsअरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप की तीव्रता 3.0 और 3.1 दर्ज की गई। फिलहाल दोनों जगहों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, भूकंप के झटकों के बाद स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button