Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) की विशाल रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से पहले वहां धमाके जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। रिफाइनरी से उठता धुएं का बड़ा गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।
सल्फर पिच टैंक में लगी आग
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रिफाइनरी के सल्फर पिच टैंक में आग (Visakhapatnam HPCL Refinery Fire) लगी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग इसी हिस्से तक सीमित है और प्लांट के दूसरे जरूरी हिस्सों तक नहीं पहुंची है। इससे बड़े हादसे का खतरा कम हुआ है।
दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं
आग लगने की सूचना मिलते ही HPCL की फायर ब्रिगेड टीम और दूसरे दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। कई दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Dhanteras: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने और पूजन का देखें शुभ मुहूर्त, यहां जानें सबसे शुभ समय
अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Visakhapatnam HPCL Refinery Fireविशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त ने बताया कि आग फिलहाल टैंक तक ही है। रिफाइनरी के दूसरे हिस्सों को अभी कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, धुएं को भी फिलहाल खतरनाक नहीं माना गया है। सबसे राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए राहत और बचाव का काम जारी है
2 Comments