Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

Chhattisgarh samachar। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
read more King Movie Song: ‘King’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज, अरिजीत सिंह और एड शीरन को सुनकर चौंके फैंस
Chhattisgarh samacharमिली जानकारी के अनुसार, सुपर आनंद कंपनी की बस राजनांदगांव से बालोद की ओर आ रही थी। इसी दौरान मालीघोरी गांव के पास अचानक बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में करीब 10 से 15 यात्री सवार थे। बस में आग की लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, यात्रियों ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल बस से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।