बिजनेस

SBI: SBI क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, 1 दिसंबर से होंगे लागू

SBI स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक माना जाता है। यह ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं ऑफर करता है। बैंक देश में 20000 से अधिक शाखाओं और 60 हजार से अधिक शाखाओ का संचालन करता है। यदि आपका भी इस बैंक में खाता है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बड़ा बदलाव किया है।

 

क्रेडिट कार्ड ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजेक्शन और फ्यूल ट्रांजेक्शन से जुड़े नए नियम 1 दिसंबर 2026 से लागू होने वाले हैं। बैंक ने इस बात की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.sbicard.com पर नोटिस के जरिए दी है। इस बदलाव का सीधा यूजर्स पर पड़ेगा, इसलिए उन्हें पहले से नए नियमों की जानकारी होनी चाहिए।

 

ये भी पढ़ेंChhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह को हर महीने 50 हजार रुपये का मुनाफा

 

ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजेक्शन पर 1% शुल्क

दिसंबर 2026 की शुरुआत से 30,000 से अधिक के प्रत्येक ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजेक्शन राशि का एक प्रतिशत शुल्क लागू होगा। हालांकि यह बदलाव केवल चुनिंदा मर्चेंट कैटेगरी कोड वाले लेनदेन पर ही लागू होगा। इस सूची में एमसीसी 4111, 4784 और 4131 को शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य ट्रांजेक्शन पर लागू नहीं किया जाएगा।

 

फ्यूल ट्रांजेक्शन पर भी लगेगा चार्ज

SBIबैंक ने फ्यूल ट्रांजेक्शन के लिए भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। 1 दिसंबर से यदि किसी बिलिंग साइकिल में किए गए फ्यूल ट्रांजेक्शन की कुल राशि 50,000 रुपये से अधिक होती है, तो कुल खर्च का 1 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। हालांकि यह बदलाव केवल मर्चेंट कैटेगरी कोड 5172, 5541, 5542 और 5983 के कैटेगरी में आने वाले लेनदेन के लिए ही लागू होगा। वहीं 50,000 रुपये से कम की राशि के लिए बदलाव लागू नहीं होगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button