rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

rajasthan Current Accident राजस्थान के झुंझुनू में खौफनाक हादसा हुआ है। यहां रोड बनाते समय करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग झुलस गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है।
झुंझुनू में करंट लगने से 8 की मौत।
राजस्थान के झुंझुनू जिले से हादसे की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। झुंझुनू जिले में सड़क निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने के कारण एक साथ 8 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है और 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि कर दी है।
कैसे हुआ ये हादसा?
झुंझुनू जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर पुलिस ने बताया- ”छापोली गांव में सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था। निर्माण कार्य के दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गई। ऐसे में मशीन में करंट फैल गया और मौके पर काम कर रहे मजूदर करंट की चपेट में आ गए।” पुलिस ने आगे कहा- ”आठ मजदूरों की मौत होने की जानकारी दी गई है।” शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन थी। लाइन के संपर्क में आते ही मशीन में करंट दौड़ गया और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से प्रभावित हुए।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, धरना शुरू
हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने घटना को लेकर धरना शुरू कर दिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर नाराजगी देखी गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी भी मौके पर मौजूद है। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति पर लोगों की नजर बनी हुई है। बता दें कि इससे पहले राजस्थान के झुंझनु में हिट एंड रन का मामला सामने आया था। Thar से हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख
rajasthan Current Accidentझुंझुनू में करंट लगने से मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हादसे पर सीएम भजनलाल ने कहा- “झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें। ॐ शांति!”