IND Vs NZ 5th T-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती

IND Vs NZ 5th T-20: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए, लेकिन मेजबान टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की।
IND Vs NZ 5th T-20: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत लगातार दूसरा मैच 7 विकेट से हार (IND Vs NZ 5th T-20) गया। हालांकि पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-2 से जीत गया है। पांचवें और अंतिम मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी फेल रही।
सेडॉन पार्क मैदान पर टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए। ईशान किशन (61 रन) और श्रेयस अय्यर (50 रन) ने फिफ्टी लगाई। वहीं एडम मिल्ने ने 4 विकेट झटके।
जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड ने मुकाबला तीन विकेट गंवा कर जीत लिया। कीवी टीम ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बना लिए।
भारत पांचवां मैच हारा, सीरीज जीती
पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारत शुरुआती तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त बना ली थी। बाद के दोनों मैच न्यूजीलैंड ने जीत लिए।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फिल्डिंग चुनी। भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 19 रन पर संजू सैमसन (4) और अभिषक शर्मा (1) के विकेट गंवाए। दोनों को एडम मिल्ने ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और स्कोर सौ के पार पहुंचाया। दोनों की पार्टनरशिप की मदद से स्कोर 191 तक पहुंचा। जिसमें नमन धीर के 33 और नितिश कुमार रेड्डी के 22 रन भी अहम हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Raigarh News : युवती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार
एडम मिल्ने ने झटके 4 विकेट
कीवी बॉलर एडम मिल्ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया। उन्होंने 19 रन देकर चार विकेट लिए। दूसरे स्लैप में मिल्ने ने नितिश रेड्डी और भुवनेश्वर कुमार के भी विकेट लिए। नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को 2-2 विकेट मिले।