बिजनेस

CNG Price Hike: CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 2.25 रुपये प्रति किलो हुई महंगी; आज से नई दरें लागू

CNG Price Hike: उत्तर प्रदेश में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। यूपी के अलग-अलग शहरों में सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी ग्रीन गैस लिमिटेड ने कीमतों में 2.25 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 1 नवंबर से लागू भी हो गई हैं। कंपनी ने बताया कि सर्दियों में मांग बढ़ने और वैश्विक स्तर पर सप्लाई संबंधी अनिश्चितताओं के कारण RLNG की खरीद लागत बढ़ गई है, जिसकी वजह से सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं।

 

Read more Petrol Diesel Price Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? देखें 1 नवंबर की नई रेट लिस्ट

उत्तर प्रदेश के 5 शहरों में सीएनजी सप्लाई करती है कंपनी
बताते चलें कि ग्रीन गैस लिमिटेड, देश की दो प्रमुख सरकारी कंपनियों- इंडियन ऑयल और गेल की जॉइंट वेंचर है। ग्रीन गैस लिमिटेड उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर में सीएनजी सप्लाई करती है। कंपनी द्वारा सीएनजी की कीमतों में की गई इस ताजा बढ़ोतरी से लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर के लाखों उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

उन्नाव में सीएनजी की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ, आगरा, अयोध्या और सुल्तानपुर में CNG की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। जबकि, उन्नाव में सीएनजी के दाम में सबसे ज्यादा 2.25 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद लखनऊ में सीएनजी की नई कीमतें 108 रुपये, आगरा में 108 रुपये, अयोध्या में 106 रुपये और सुल्तानपुर में 106 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। इन सभी शहरों में सीएनजी की नई कीमतें आज से लागू भी हो चुकी हैं।

शहर पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी

लखनऊ 107 रुपये 108 रुपये 1 रुपये
आगरा 107 रुपये 108 रुपये 1 रुपये
उन्नाव 103.75 रुपये 106 रुपये 2.25 रुपये
अयोध्या 105 रुपये 108 रुपये 1 रुपये
सुल्तानपुर 105 रुपये 108 रुपये 1 रुपये

CNG Price Hikeग्रीन गैस ने अक्टूबर में भी 3.25 रुपये तक बढ़ाए थे दाम

बताते चलें कि ग्रीन गैस लिमिटेड ने इससे पहले अक्टूबर में भी सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उस समय, कंपनी ने इनपुट गैस की ज्यादा लागत, स्पॉट एलएनजी की बढ़ती कीमतों और करेंसी एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव का हवाला देते हुए कीमतें बढ़ाई थीं। कंपनी ने अक्टूबर में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 3.25 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। पिछली बार, अयोध्या और सुल्तानपुर में सीएनजी के दाम में सबसे ज्यादा 3.25 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button