बिजनेस

LPG Price Today: आम आदमी को तगड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, अब देना होगा इतने रुपये

LPG Price Today दिवाली से ठीक पहले आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का हल्का झटका लगा है. देशभर में 1 नवंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. दिल्ली से लेकर चेन्नई और अहमदाबाद तक 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 10 से 11.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.हालांकि, राहत की बात ये है कि त्योहारों के इस सीजन में 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं. यानी घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एलपीजी फिलहाल महंगी नहीं हुई है.

 

दिल्ली में अब 2,820 रुपये का हुआ कमर्शियल सिलेंडर

राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,820 रुपये का हो गया है. इससे पहले अक्टूबर में इसकी कीमत 2,810 रुपये थी. यानी दिल्ली में सिलेंडर 10 रुपये महंगा हुआ है. बता दें कि 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. उस समय दिल्ली में इसकी कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम तब भी स्थिर रखे गए थे.

 

चेन्नई में सबसे ज्यादा बढ़े दाम

चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,983 रुपये से बढ़कर 2,994.50 रुपये हो गई है. यहां 11.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपये पर बरकरार है.

 

मुंबई और अहमदाबाद में कितनी हुई कीमत?

LPG Price Todayमुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2,764 रुपये का मिल रहा है. यहां घरेलू सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये पर स्थिर है.अहमदाबाद में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,831.50 रुपये से बढ़कर 2,842 रुपये हो गई है. यानी यहां 10.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. घरेलू सिलेंडर का दाम 949 रुपये पर बरकरार है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button