Census 2027: केन्द्र सरकार ने किया जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा पहला चरण

Census 2027 केंद्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय जनगणना की तिथियों का ऐलान कर दिया है. पीटीआई के अनुसार, देश भर में जनगणना का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच संपन्न कराया जाएगा. प्रशासनिक कारणों और भौगोलिक परिस्थितियों के चलते बर्फीले क्षेत्रों और आगामी चुनाव वाले राज्यों को इस शेड्यूल से अलग रखा गया है. बता दें कि देश में आखिरी बार जनगणना 2011 में हुई थी.
भारत में जनगणना का आयोजन ‘जनगणना अधिनियम, 1948’ और ‘जनगणना नियम, 1990’ के प्रावधानों के तहत किया जाता है. सरकार ने इस बार जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों की सूची पहले ही जारी कर दी थी.
2021 में कोरोना की वजह से टल गई थी जनगणना?
Census 2027जैसा कि हमने पहले बताया कि देश में पिछली जनगणना 2011 में दो चरणों में पूरी की गई थी. इसके बाद 2021 की जनगणना को भी दो चरणों में आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, जिसका पहला चरण अप्रैल-सितंबर 2020 और दूसरा चरण फरवरी 2021 में होना तय था. इसके लिए जमीनी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और 1 अप्रैल 2020 से फील्ड वर्क शुरू होना था. हालांकि, देश भर में फैले कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण इस पूरी प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था
One Comment