शिक्षा

CBSE Syllabus: CBSE में बड़ा बदलाव; 9वीं और 10वीं के सिलेबस में भारी फेरबदल, कई नए विषय जुड़े

CBSE Syllabus शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 के छात्रों के लिए योजना अध्ययन (Scheme of Studies) में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। बोर्ड ने 29 अक्टूबर 2026 को जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि वर्तमान कक्षा 9 बैच के लिए ‘इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी’ विषय तथा कंप्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मॉड्यूल पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। इसी बैच के कक्षा 10 (2027-28) में पर्यावरण शिक्षा (Environmental Education) भी शामिल नहीं की जाएगी।

 

Read more Big breaking: उत्तराखंड में बड़ा हादसा; जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

 

बदलाव की वजह के बारे में दी जानकारी

यह बदलाव एनसीईआरटी द्वारा 23 अक्टूबर को कक्षा 9 से 12 के लिए 20 घंटे का प्रारंभिक CT और AI मॉड्यूल जारी करने के महज छह दिन बाद आया है। सीबीएसई ने कहा है कि ये बदलाव इस पाठ्यक्रम क्षेत्र की शुरुआत को कार्यान्वयन अनुसूची के साथ अलाइन करने के लिए किए गए हैं। वर्तमान कक्षा 10 के छात्रों पर इन बदलावों का कोई असर नहीं पड़ेगा। वे पुरानी योजना के अनुसार पढ़ाई जारी रखेंगे।

 

ये विषय होंगे अनिवार्य

नौ अनिवार्य विषय संशोधित योजना के अनुसार, 2026-27 में कक्षा 9 के छात्र निम्नलिखित नौ विषय पढ़ेंगे:

 

Read more Raigarh News : कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली में शामिल होने रामचंद्र शर्मा समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना

 

भाषा आर1 (Language R1)

भाषा आर2 (Language R2)

गणित

विज्ञान

सामाजिक विज्ञान

भाषा आर3 (तीसरी भाषा)

कला शिक्षा

शारीरिक शिक्षा और कल्याण (PE&WB)

व्यावसायिक शिक्षा (स्किल एजुकेशन)

छात्र एक अतिरिक्त वैकल्पिक विषय भी चुन सकते हैं, जो 2025-26 की योजना में उपलब्ध विकल्पों में से होगा।

CBSE 10वीं, 12वीं डेट शीट 2027 अपडेट

CBSE क्लास 10, 12 डेट शीट 2027 आज, 30 अक्टूबर को जारी होने की संभावना है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in पर क्लास 10 और 12 का एग्जाम शेड्यूल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स CBSE 10th और 12th डेट शीट 2027 डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। CBSE 10th, 12th डेट शीट डाउनलोड करने के लिए, स्टूडेंट्स को ऑफिशियल पोर्टल – cbse.gov.in पर जाना होगा और CBSE 10th और 12th एग्जाम शेड्यूल PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। CBSE 10th और 12th एग्जाम शेड्यूल 2027 PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। CBSE 10th और 12th डेट शीट 2027 PDF को सेव करें और प्रिंट आउट ले लें।

 

ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in पर जाएं

सीबीएसई 10वीं और 12वीं डेट शीट 2027 पर क्लिक करें

CBSE 10वीं और 12वीं एग्जाम शेड्यूल 2027 PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा

CBSE 10वीं और 12वीं डेट शीट 2027 PDF सेव करें और उसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।

ऑफिशियल पोर्टल से मिल सकेगा सैंपल पेपर   

CBSE 10वीं, 12वीं का सैंपल पेपर पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जो स्टूडेंट्स सैंपल पेपर की प्रैक्टिस करना चाहते हैं, वे इसे ऑफिशियल पोर्टल cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स ऑफिशियल पोर्टल – cbseacademic.nic.in पर CBSE क्लास 10 और 12 सैंपल पेपर 2027 चेक और डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। CBSE 10वीं और 12वीं सब्जेक्ट-वाइज सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को क्लास-वाइज़ सब्जेक्ट-वाइज सैंपल पेपर लिंक पर क्लिक करना होगा। CBSE 10वीं और 12वीं क्लास-वाइज़ सब्जेक्ट-वाइज़ सैंपल पेपर PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए अवेलेबल होगा। CBSE 10वीं और 12वीं क्लास-वाइज़ सब्जेक्ट-वाइज़ सैंपल पेपर PDF सेव करें और प्रिंट आउट ले लें।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button