धर्म

November 2026 Festival List; दिवाली, भाई दूज से लेकर धनतेरस तक, यहां देखें नवंबर माह के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

November 2026 Festival List: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली नवंबर महीने में मनाया जाएगा. ऐसे में यह महीना त्योहार के लिहाज से खास रहेगा. नवंबर में दिवाली के साथ ही भाई दूज, धनतेरस, छठ महापर्व आदि त्योहार मनाए जाएंगे. इसके साथ ही देव उठनी एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा और तुलसी विवाह समेत कई व्रत रखे जाएंगे. नवंबर का महीना व्रत-त्योहार की दृष्टि से लोगों के लिए खास रहेगा. आप यहां नवंबर में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहार की लिस्ट तारीख के समेत देख सकते हैं.

 

Read more Chhattisgarh news today: ACB- EOW की छापेमार करवाई से मची हलचल; कोयला, सराफा, रियल स्टेट से जुड़े कारोबारियों के यहां जांच

 

नवंबर 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट

1 नवंबर 2026, रविवार – अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी

5 नवंबर 2026, गुरुवार – रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी

6 नवंबर 2026, शुक्रवार – धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत

7 नवंबर 2026, शनिवार – काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि

8 नवंबर 2026, रविवार – दीवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत, कमला जयंती

9 नवंबर 2026, सोमवार – अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या

10 नवंबर 2026, मंगलवार – गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नववर्ष

11 नवंबर 2026, बुधवार – भाईदूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन

13 नवंबर 2026, शुक्रवार – छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी

14 नवंबर 2026, शनिवार – लाभ पंचमी

 

 

15 नवंबर 2026, रविवार – छठ पूजा, स्कंद षष्ठी

16 नवंबर 2026, सोमवार – वृश्चिक संक्रांति, जैन अष्टाह्निका प्रारंभ

17 नवंबर 2026, मंगलवार – गोपाष्टमी, मंडला पूजा प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी

18 नवंबर 2026, बुधवार – अक्षय नवमी, आंवला नवमी, जगद्धात्री पूजा

20 नवंबर 2026, शुक्रवार – देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ

21 नवंबर 2026, शनिवार – तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी, वैष्णव देवोत्थान एकादशी

22 नवंबर 2026, रविवार – विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत

23 नवंबर 2026, सोमवार – बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस

24 नवंबर 2026, मंगलवार – देव दीपावली, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, भीष्म पंचक समाप्त

25 नवंबर 2026, बुधवार – मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत

27 नवंबर 2026, शुक्रवार – गणाधिप संकष्टी, मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी

 

 

धनतेरस 2026

नवंबर महीने में धनतेरस का पर्व आ रहा है. धनतेरस पर मां लक्ष्मी, धन्वंतरि और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है. 6 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है.

 

दिवाली 2026

November 2026 Festival Listप्रमुख त्योहरों में से एक दिवाली का पर्व 8 नवंबर को है. 8 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है. इस दिन लोग घरों में दीप जलाते हैं. दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button