छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

ED Raid Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ED-EOW का बड़ा एक्शन, अनवर ढेबर के घर पहुंची टीम

ED Raid Chhattisgarh: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में ईडी और EOW ने आज बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही रेड मारी है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ईडी और EOW की टीम सुबह स 6 बजे से ही दबिश दे दी है।

 

अनवर ढेबर के घर पहुंची टीम

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के बैरन बाजार इलाके में भी टीम ने दबिश दी। यहां ईडी की टीम अनवर ढेबर के घर पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि CGMSC और कोल मामले में कई ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है।

 

बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में दबिश

इसके अलावा EOW की टीम भी सुबह से दबिश दी है। बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में सुबह से पहुंची हुई है। दस्तावेजों और अन्य जरूरी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कार्रवाई में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है।

 

27 अक्टूबर को रायपुर समेत दुर्ग हुई थी कार्रवाई

आपको बता दें कि इससे पहले 27 अक्टूबर को ईडी ने राजधानी रायपुर समेत दुर्ग में भी रेड मारी है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया था। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम सुबह स 6 बजे से ही दबिश दे दी थी।

 

गुलशन बघेल के घर दबिश

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने दुर्ग में ऋषभ ग्रीन सिटी स्थित ट्रांसपोर्ट व्यापारी गुलशन बघेल नामक युवक के घर दबिश दी थी। इस कार्रवाई में करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच की। गुलशन बघेल पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान खुद को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी बताकर लोगों से कथित तौर पर उगाही की थी। इसी मामले में पहले भी कार्रवाई होने की जानकारी सामने आई।

 

रायपुर में ज्वेलरी कारोबारी के घर रेड

ED Raid Chhattisgarh दें कि उसी दिन 27 अक्टूबर को ने राजधानी रायपुर में ज्वेलरी कारोबारी के 3 से 4 ठिकानों पर रेड मारी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह से पंडरी इलाके में स्थित सुशील विला ज्वेलरी कारोबारी नितिन डागा के घर में दबिश दी है। सुबह से विला के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button