Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में ‘अर्नब’ का असर जारी, अगले दो दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Chhattisgarh Weather News बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला है। यहां पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में भारी बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। हालांकि अब इसका असर धीरे धीरे कम हो रहा है, लेकिन आज भी राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश का आसार हैं। मौसम विभाग ने इस ताकतवर सिस्टम के कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना जताई है।
राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश का आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश होने का आसार है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। रायपुर में आज आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अचानक हुए मौसम में बदलाव की वजह से प्रदेशभर के तापमान में गिरावट देखने को मिला है।नक्शे देखें
इन इलाकों में हुई बारिश
आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से हुई बारिश के बाद 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। जिसमें सुकमा, कोंटा, नेरहरपुर और पिथौरा शामिल है। वहीं तोकापाल, दोरनापाल, बड़ेराजपुर, केशकाल, छिंदगढ़, कांकेर, कुकरेल, बलरामपुर, नगरी, बसना, सरोना, कटेकल्याण, बेलरगांव, राजिम, कुसमी, धमतरी, अमलीपदर, प्रेमनगर, देवभोग, मैनपुर, फरसगांव, गादीरास और बागबाहरा में 5 से 6 सेमी वर्षा हुई।
रायगढ़ में आज भी स्कूलों की छुट्टी
चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेशभर के कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दी गई थी। जिसके बाद आज भी रायगढ़ जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, लगातार बारिश से किसानों के खेतों में पानी भर गया है। कई एकड़ में धान की खड़ी फसल नीचे झुक गई है। हालांकि, फसल को हुए नुकसान का सही आकलन बाद में हो सकेगा।
कबीरधाम जिले में 820.4 मिलीमीटर औसत वर्षा
Chhattisgarh Weather News बता दें कि कबीरधाम जिले में एक जून से आज तक 820.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा तहसील में 857.8 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 632.9 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 747.8 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 638.4 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 788.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 606.0 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 1154.2 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 1138.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। 29 अक्टूबर की स्थिति में पिछले 24 घंटे में जिले में 17.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है, कवर्धा तहसील में 19.7 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 11.3 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 21.4 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 20.8 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 12.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 14.7 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 22.7 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 16.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।