देश

Train Accident: बड़ा रेल हादसा, दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर से करीब 64 लोगों की मौत

Train Accident : स्पेन में बुधवार को दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों और मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है।

 

Read more Dearness Allowance: सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान; जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी?

 

मैड्रिड-सेविल रूट पर हुआ हादसा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे के कुछ देर बाद टोलेडो के पास मोरा और ओर्गाज कस्बों के नजदीक हुआ। इसमें रेनफे और इर्यो की दो हाईस्पीड ट्रेनें शामिल थीं। दोनों ट्रेनें मैड्रिड-सेविल रूट पर चल रही थीं। कास्तिया-ला मांचा क्षेत्रीय सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, टक्कर के बाद इर्यो ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। कई डिब्बे ढलान से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

 

सैकड़ों यात्री थे ट्रेनों में सवार

क्षेत्रीय सरकार की प्रवक्ता एस्तेर पाडिया के मुताबिक़ इर्यो ट्रेन में एक बच्चे सहित 147 यात्री सवार थे, जबकि रेनफे ट्रेन में 397 यात्री यात्रा कर रहे थे। हादसे के बाद घायलों को निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया गया। इसके साथ टोलेडो, अल्काजार डी सैन जुआन के अस्पतालों को घायलों के इलाज के लिए तैयार रखा गया। दमकलकर्मियों और मेडिकल टीमों ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

 

 

रेल सेवाएं रोकी गईं

Train Accidentहादसे के बाद मैड्रिड-अंडालूसिया हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। रेल नेटवर्क संचालित करने वाली कंपनी एडिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बे पटरी से नीचे गिरे दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल पर मलबा भी बिखरा हुआ है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button