Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट, रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Chhattisgarh news today बंगाल की खाड़ी से उठा अर्नब चक्रवात रौद्र रूप धारण कर रहा है. यह तेजी से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों तक बढ़ रहा है. इस वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. इसे देखते हुए रेलवे ने भी अलर्ट जारी किया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
रेलवे प्रशासन यात्रियों को जरूरी सावधानियों के बारे में सक्रिय रूप से सूचित कर रहा है. इसके लिए स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सूचना और डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन, आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य संचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है. खराब मौसम की संभावना को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) यात्रियों से आग्रह करता है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और रेलवे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अपील
ट्रेन की स्थिति जांचें: अपनी यात्रा शुरू करने से पहले, अपनी ट्रेन के चलने की स्थिति के बारे में नवीनतम जानकारी जरूर प्राप्त कर लें.
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
स्टेशन पर समय से पहले पहुंचे: खराब मौसम के कारण होने वाली संभावित रुकावटों और सड़क यातायात में देरी को ध्यान में रखते हुए, स्टेशन पर पर्याप्त समय लेकर पहुंचें.
रेल यात्रियों से रेलवे की अपील
रेलवे की सलाह का पालन करें: स्टेशनों पर की जाने वाली घोषणाओं को सुनें और रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें.
रायपुर रेलवे स्टेशन
रेलवे ट्रैक से दूर रहें: रेलवे ट्रैक पार करने से बचें और केवल यात्रियों के लिए निर्धारित क्षेत्रों में ही रहें.
मोबाइल फोन और जरूरी सामान साथ रखें: सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल फोन चार्ज हो. साथ ही, जरूरी दवाएं, पीने का पानी और आपातकालीन संपर्क जानकारी अपने पास रखें.
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री
फिसलन वाली जगहों पर सावधानी बरतें: बारिश के कारण प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और सीढ़ियां फिसलन भरी हो सकती हैं, ऐसी जगहों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें.
केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें: यदि ट्रेन के समय में बदलाव होता है, रूट बदला जाता है या ट्रेन रद्द होती है, तो सटीक और अद्यतन जानकारी के लिए केवल रेलवे के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें.
अर्नब चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ा, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवा, हो जाएं अलर्ट
चक्रवात ‘अर्नब’ का बड़ा खतरा: राहत और बचाव के लिए NDRF की 31 टीमें तैनात; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Chhattisgarh news todayअर्नब साइक्लोन का असर, छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानिए कहां अति भारी बारिश होने की आशंका
One Comment