Amritsar murder case: AAP सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amritsar murder case पंजाब के अमृतसर के गांव चीते कलां में गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। माथा टेकने आए तीरथ सिंह और उसके दोस्त रंजीत सिंह पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में आम आदमी पार्टी की सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रंजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे निजी रंजिश की बात सामने आ रही है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है, जब तीरथ सिंह अपने दोस्त रंजीत सिंह के साथ माथा टेकने आया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों के साथ चल रही पुरानी दुश्मनी के चलते उन पर गोलियां चला दी गईं। हमलावरों द्वारा करीब 7 से 8 राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई है। तीरथ सिंह को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं, रंजीत सिंह की जांघ में गोली लगी है और वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।
आरोपियों के नाम-
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनमें गुरजंट, गोरा, हरकीरत उर्फ हॉकी और गुरदित्त सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं।
Read more Karwa Chauth:क्या करवा चौथ के दिन रहेगा भद्रा का साया? जानें पूजा का सही समय
मृतक का भाई ब्लॉक समिति सदस्य और मां सरपंच
बता दें कि कि मृतक तीरथ सिंह का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है। उसका भाई ब्लॉक समिति सदस्य है, जबकि उसकी मां गांव की सरपंच हैं। SSP अमृतसर देहाती कवलप्रीत सिंह चहल ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती जांच के अनुसार यह कोई गैंगवार नहीं, बल्कि निजी रंजिश का मामला है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।
Amritsar murder caseइससे पहले 13 अक्टूबर को पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे परमिंदर झोटा की हत्या हो गई थी। मानसा के व्यस्त बाजार में मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। परविंदर झोटा मानसा इलाके के रहने वाले थे और ड्रग्स के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते थे।