kenya Accident news: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 22 लोगों की मौत, कई घायल

kenya Accident news केन्या में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसा किस वजह से हुआ है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं सामने आई है। वहीं माकुएनी काउंटी कमिश्नर अब्दुल्लाही खलीफ ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
Read more King: शाहरुख खान की नई फिल्म ‘किंग’ का नया वीडियो आउट, इस दिन होगी रिलीज
सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि रविवार को केन्या के मुख्य राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस घटना के तीन हफ्ते बाद हुआ है, जब इसी राजमार्ग पर एक और दुर्घटना में 17 लोगों की जान चली गई थी। यह राजमार्ग राजधानी नैरोबी को तटीय शहर मोम्बासा से जोड़ता है।
अंतिम संस्कार से लौटते समय हादसा
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह हुई इस दुर्घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यात्री एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। माकुएनी काउंटी कमिश्नर अब्दुल्लाही खलीफ ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। दुर्घटना किन हालात में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। केन्या में सड़क हादसों के पीछे अक्सर तेज रफ्तार और खराब सड़कों को मुख्य कारण माना जाता रहा है।
हादसे के बाद का वीडियो आया सामने
kenya Accident news केन्या के राष्ट्रीय परिवहन और सुरक्षा प्राधिकरण ने बताया कि राजमार्ग का जिस हिस्से पर यह हादसा हुआ, उसे एक “एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट” (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) के रूप में चिह्नित किया गया है। साथ ही, सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए पहले ही कुछ सुझाव भी दिए गए थे। हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों वाहनों को क्षतिग्रस्त हालत में देखा जा सकता है।
2 Comments