छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news; छत्तीसगढ़ में फ्लाइट शेड्यूल बदला, अब इस समय से रवाना होगी दिल्ली की फ्लाइट

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। अगर आप आने वाले दिनों में यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर सीधे आपसे जुड़ी है। रायपुर एयरपोर्ट का नया फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें उड़ानों के समय से लेकर कनेक्टिविटी तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं।नक्शे देखें

 

एयर इंडिया फ्लाइट्स की उड़ान के समय में कोई बदलाव नहीं

इस नए शेड्यूल की सबसे बड़ी बात यह है कि अब आपकी सुबह की उड़ान और जल्दी शुरू हो जाएगी। एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली जाने वाली जो पहली फ्लाइट अब तक सुबह 08:25 पर उड़ती थी, वो नए टाइम टेबल के मुताबिक अब सुबह 07:55 पर ही टेकऑफ कर जाएगी। हालांकि, एयर इंडिया की कुल 3 फ्लाइट्स की संख्या और उसकी आखिरी उड़ान के समय (रात 08:45) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

read more Kartik Month 2026: कार्तिक मास 2026 में कब-कब पड़ेंगे व्रत-त्योहार? यहां देखें करवा चौथ, दीपावली से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक की पूरी लिस्ट

 

सप्ताह में 3 दिन अंबिकापुर-जगदलपुर के लिए मिलेगी फ्लाइट

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी यानी रीजनल रूट्स को पसंद करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अलायंस एयर ने अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। अब रीवा और जगदलपुर के साथ-साथ अंबिकापुर के लिए भी नई कनेक्टिविटी मिलेगी। अलायंस एयर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रीवा, जबकि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अंबिकापुर और जगदलपुर के लिए उड़ानें संचालित करेगा।

 

इन 15 शहरों की कनेक्टिविटी रहेगी बरकरार

Chhattisgarh news अगर बात इंडिगो की करें, तो रोजाना औसतन 25 फ्लाइट्स के साथ दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, भोपाल और पुणे समेत 15 शहरों की कनेक्टिविटी पहले की तरह ही बनी रहेगी। लेकिन इंडिगो की उड़ानों का सबसे व्यस्त दिन अब बुधवार होने जा रहा है, जब इस रूट पर सबसे ज्यादा उड़ानें ऑपरेट की जाएंगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button