बिजनेस

Jio IPO: Jio IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला दुनिया का पहला इश्यू

Jio IPO मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ₹30,213 करोड़ के इस IPO में तीसरे दिन भी जमकर बोलियां लगीं। 23 अक्टूबर दोपहर 1 बजे तक इश्यू 7.83 गुना सब्सक्राइब हो चुका था।

 

शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने तहलका मचा दिया है। निवेशकों के जबरदस्त उत्साह के बीच इस IPO ने आवेदन के मामले में नया इतिहास रच दिया है। दावा है कि यह देश का पहला IPO बन गया है, जिसे 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं। वहीं, सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन इश्यू को 7 गुना से ज्यादा बोलियां मिल चुकी हैं। संस्थागत निवेशकों से लेकर आम निवेशकों तक, इस IPO को लेकर भारी दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

 

Read more SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ को तीसरे दिन दोपहर 1 बजे तक 7.83 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। निवेशकों ने करीब 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 154 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। इससे इस इश्यू को लेकर बाजार में मजबूत मांग का पता चलता है।

 

QIB निवेशकों ने 13 गुना से ज्यादा लगाई बोली

Jio IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की कैटेगरी सबसे आगे रही। इस हिस्से को 16.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। QIB निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित करीब 4.90 करोड़ शेयरों के मुकाबले 81.27 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) की कैटेगरी में 10.87 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया। इस वर्ग के निवेशकों ने 3.64 करोड़ शेयरों के मुकाबले 39.62 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं

ख़बर शेयर करें:

Back to top button