देश

MLC Election: बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस दिन आएंगे नतीजे

MLC Election बिहार, यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। बिहार और यूपी में इसे लेकर सियासत तेज है और फैसले पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। जानें कब आएगा रिजल्ट?

 

चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर चुनाव

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद सीटों के लिए आज (23 अक्टूबर) सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। वोटिंग आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई जो शाम चार बजे तक होगी। यूपी-बिहार-महाराष्ट्र और कर्नाटक के जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल हैं। सभी सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर सियासत पहले से तेज है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने इन सीटों पर अपने अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। बिहार और यूपी में इस चुनाव के रिजल्ट पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। इन सभी सीटों पर हुए मतदान का रिजल्ट 27 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

 

Read more World news: तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में 16 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक साथ तीनों देशों में हिली धरती

 

 

देवरिया में 16 बूथों पर मतदान जारी

देवरिया में शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को 16 बूथों पर हो रहा है मतदान, 4,200 मतदाता करने जा रहे है अपने मताधिकार का प्रयोग। मतदान मे कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिये सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है।

 

 

अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के (MLC) चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। अमरावती विभाग के पांचों जिलों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी, जबकि चुनाव का परिणाम 27 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी मैदान में कुल 26 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति समर्थित किरण सरनाईक, कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस गठबंधन की अदिति पोहरे और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के दत्तात्रय लहाने समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है।

 

इसके अलावा किरण चौधरी, चंद्रशेखर भोयर, श्रीकांत देशपांडे, संगीता शिंदे, दिलीप कडू, सुरेश देवकर और डॉ. प्रशांत विखे भी चुनावी मैदान में हैं। अब सभी की निगाहें मतदान के रुझान और 27 अक्टूबर को घोषित होने वाले नतीजों पर टिकी हैं। देखना होगा कि शिक्षक मतदाता किस उम्मीदवार के पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं।

 

रायबरेली में वोटिंग शुरू

MLC Electionरायबरेली स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आज मतदान, लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया। रायबरेली में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासन की है कड़ी निगरानी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 29,261 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 4,384 मतदाता है शामिल, जिले में स्नातक के 41 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 20 मतदान केंद्र बनाये गए। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन है सतर्क वोटरों की है सीमित लाइनें, वोटिंग शुरू

ख़बर शेयर करें:

Back to top button